न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मगरमच्छ के साथ खेल-तमाशा पड़ सकता है भारी, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने शुरू की जांच

कोटा के बोरखेड़ा इलाके में युवकों द्वारा मगरमच्छ के साथ मारपीट और सेल्फी वायरल, वन विभाग ने तुरंत जांच शुरू कर दी। वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई होगी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 24 Oct 2025 6:55:28

मगरमच्छ के साथ खेल-तमाशा  पड़ सकता है भारी, वायरल वीडियो के बाद वन विभाग ने शुरू की जांच

कोटा: शहर के बोरखेड़ा इलाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक मगरमच्छ के साथ मस्ती करते और मारपीट करने की हरकत में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने खुद ही मगरमच्छ को पकड़कर उसके मुंह को टेप से बाँध दिया। युवक मगरमच्छ के साथ सेल्फी लेते, फोटो खींचते और वीडियो बनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल होते ही वन विभाग ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और युवकों की पहचान में जुट गया है।

वन्यजीव प्रेमी तपेश्वर सिंह भाटी का कहना है कि मगरमच्छ भी टाइगर जैसी शेड्यूल वन्यजीव श्रेणी में आता है। ऐसे में उसे परेशान करना और मारपीट करना वन्य जीव संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन है। उन्होंने अधिकारियों से इस मामले में कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

कोटा टेरिटोरियल के उपवन संरक्षक अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वायरल वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो बोरखेड़ा इलाके का बताया जा रहा है। उन्होंने लाडपुरा रेंजर को निर्देश दिए हैं कि मामले की पूरी जांच की जाए।

वीडियो लगभग एक-दो दिन पुराना प्रतीत होता है। इसमें युवक मगरमच्छ को उठाते और मारते हुए नजर आ रहे हैं, जिससे जानवर को नुकसान भी पहुंचा है। यह कानूनी रूप से गंभीर अपराध है और इनके खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। जांच का एक महत्वपूर्ण बिंदु यह भी है कि क्या मगरमच्छ को वापस उसके प्राकृतिक वाटर बॉडी में छोड़ा गया या नहीं।

अपूर्व कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि कोटा में मगरमच्छ रेस्क्यू टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहती है। बीते एक सप्ताह में टीम ने 10 से ज्यादा क्रोकोडाइल रेस्क्यू किए हैं। बारिश के मौसम के बाद इस टीम ने अब तक 50 से अधिक मगरमच्छों को सुरक्षित स्थानों पर छोड़ा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति मगरमच्छ को हाथ न लगाए और जानवरों को परेशान न करे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें

सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर

NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा

जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत

जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला

पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान

'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई

'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट

रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर

क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही

सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड

चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी

गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड