न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : सीएम भजनलाल ने 72 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 718 करोड़, पैतृक गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

सीएम भजनलाल शर्मा ने राजस्थान में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त के तहत 72 लाख किसानों के खातों में 718 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। नदबई कार्यक्रम और पैतृक गांव अटारी दौरे में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Oct 2025 10:14:56

राजस्थान : सीएम भजनलाल ने 72 लाख किसानों के खातों में ट्रांसफर किए 718 करोड़, पैतृक गांव में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को भरतपुर के दौरे पर रहे। इस अवसर पर उन्होंने नदबई में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त जारी की। इस योजना के तहत राज्य के लगभग 72 लाख किसानों के खातों में लगभग 718 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम भजनलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के हित और कल्याण के लिए यह योजना शुरू की थी।

7000 करोड़ रुपये से अधिक का वितरण

राजस्थान में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पिछले डेढ़ साल में किसानों को 7,031 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्रदान की जा चुकी है। राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अतिरिक्त 3,000 रुपये के लाभ भी किसानों को अलग से दिए हैं।

इस योजना के जरिए अब तक 70 लाख से अधिक किसानों के खातों में कुल 1,355 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए जा चुके हैं। केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर किसान सम्मान निधि के तहत अब तक कुल 8,386 करोड़ रुपये से अधिक राशि किसानों को प्रदान कर चुकी हैं। इसी क्रम में चौथी किस्त के रूप में अतिरिक्त 718 करोड़ रुपये किसानों के खातों में जमा किए गए। यह राशि किसानों के लिए वित्तीय राहत और समर्थन का एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

पैतृक गांव अटारी में लोगों से मुलाकात

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा अपने पैतृक गांव अटारी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्थानीय लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए।

सीएम ने गांव में अपने पैतृक देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा-अर्चना की और पैदल गाई की परिक्रमा भी लगाई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने अपने मित्र की शोक सभा में भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम और गांव दौरे के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर के माध्यम से जयपुर के लिए रवाना हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
NCP के दोनों गुटों के एक होने की चर्चाएं तेज, अमित शाह से अलग-अलग मुलाकातों ने बढ़ाईं राजनीतिक अटकलें
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
सोनम वांगचुक और CJP के बीच बढ़ी दूरियां? राजघाट पर पत्नी संग पहुंचे, पार्टी का कोई बड़ा चेहरा नहीं आया नजर
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
NEET में उम्मीद से कम नंबर आए, महाराष्ट्र में छात्रा ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
छात्र आंदोलन में AK-47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, राहुल गांधी के आरोपों को संबित पात्रा ने बताया था झूठा
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर का आंदोलन खत्म, अब पंजाब पर नजर! CJP प्रमुख अभिजीत दीपके ने दिए अगले कदम के संकेत
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
जंतर-मंतर आंदोलन से कांग्रेस ने क्यों बनाई दूरी? राहुल गांधी के करीबी ने बताई वजह, इस्तीफे का श्रेय किसे मिला
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
पेपर विवाद के बाद अब पेट्रोल पर सरकार को घेरेंगे केजरीवाल, E20 के खिलाफ छेड़ा नया अभियान
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'जना नायकन' का बॉक्स ऑफिस पर तूफानी प्रदर्शन, चौथे दिन विजय की फिल्म ने मचाया धमाल; 100 करोड़ क्लब के पार पहुंची कमाई
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
'मैं पोस्ट डिलीट नहीं करूंगी'... BJP सांसद की बेटी अपने बयान पर अड़ी, सोशल मीडिया पर मचा बवाल; फिर गायब हुआ इंस्टाग्राम अकाउंट
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
रसोई में छाए 'बिट्टू-बिट्टी', हंसी और स्वाद के दम पर अली गोनी-जन्नत जुबैर बने 'लाफ्टर शेफ्स 3' के विनर
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
क्या पर्याप्त नींद न लेने से बढ़ सकता है हाई ब्लड प्रेशर? जानें किन संकेतों से समझें कि आपकी नींद पूरी नहीं हो रही
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
सोया चाप खाने वाले जरूर देखें! वायरल वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश, देखकर बिगड़ सकता है आपका मूड
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
चावल के आटे और चना दाल से बनाएं टेस्टी फरे, हल्के, हेल्दी और स्वाद से भरपूर; मिनटों में तैयार होगी आसान रेसिपी
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड
गुलाब की पंखुड़ियों से घर पर तैयार करें नेचुरल लिप बाम, होंठ रहेंगे गुलाबी, मुलायम और लंबे समय तक मॉइस्चराइज्ड