न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

CISF हेड कांस्टेबल का निधन, राजकीय सम्‍मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जयपुर ग्रामीण के चौमू क्षेत्र के रहने वाले CISF हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार रोलानिया का गुरुग्राम में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके पैतृक गांव ईटावा भोपजी में राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 21 Jan 2026 12:17:27

CISF हेड कांस्टेबल का निधन, राजकीय सम्‍मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

जयपुर ग्रामीण के चौमू क्षेत्र स्थित ईटावा भोपजी गांव निवासी CISF के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार रोलानिया अब इस दुनिया में नहीं रहे। गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) में तैनात थे। बताया गया है कि अचानक किडनी में गंभीर संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान हालत बिगड़ती चली गई और मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे उनका निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर से CISF बल के साथ-साथ पूरे चौमू क्षेत्र में शोक का माहौल छा गया।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

दिल्ली में तैनात CISF के एएसआई रामकरण मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुरेश कुमार रोलानिया का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ईटावा भोपजी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर जयपुर CISF की 8वीं रिजर्व बटालियन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। अंतिम विदाई के दौरान CISF के वरिष्ठ अधिकारी, जवान, स्थानीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। हर आंख नम थी और पूरे गांव में गमगीन माहौल नजर आया।

बेटे की चिता देख बेसुध हुए पिता

सुरेश कुमार के पिता नानूराम रोलानिया स्वयं भी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। वे सांस की तकलीफ के चलते चोमू के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे। बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर गांव लाया गया। जैसे ही उन्होंने अपने बेटे की पार्थिव देह देखी, वे खुद को संभाल नहीं पाए और बेसुध हो गए। वहीं पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। सुरेश कुमार दो भाइयों में सबसे बड़े थे।

पीछे छूटा शोकाकुल परिवार

परिवार की जिम्मेदारियां अब उनके कंधों से उतर गईं, लेकिन पीछे रह गया है गहरा सन्नाटा। उनका छोटा भाई मजदूरी कर परिवार का सहारा बना हुआ है। सुरेश कुमार अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी को छोड़ गए हैं। उनकी बेटी सैनिक स्कूल सीकर में पढ़ाई कर रही है। जैसे ही गांव में उनके निधन की सूचना पहुंची, लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पहुंचने लगे।

CISF के जवानों और स्थानीय ग्रामीणों ने सुरेश कुमार रोलानिया को एक अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और मिलनसार जवान बताते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ईटावा भोपजी गांव में आज भी शोक की छाया बनी हुई है और हर कोई इस अपूरणीय क्षति को याद कर नम आंखों से उन्हें नमन कर रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
F-16 गिराने वाले अभिनंदन वर्धमान ने बदली राह, अब प्राइवेट एयरलाइन में उड़ाएंगे विमान
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
गणेशोत्सव में DJ पर बवाल, AIMIM के विरोध से भड़के संजय शिरसाट- ‘क्या दंगा भड़काना चाहते हैं?’
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
रिटायर्ड एयर मार्शल को राम मंदिर का CEO क्यों बनाया गया? कांग्रेस नेताओं ने उठाए कई सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
वोटर लिस्ट से राघव चड्ढा का नाम गायब, अब राज्यसभा सीट पर भी उठे सवाल
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचेंगे सीएम योगी, ब्रज को 977 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
CBFC ने पास किया ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ का ट्रेलर, गोवा में होगा भव्य लॉन्च; सामने आई रिलीज डेट
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर बदला खेल, ‘हनुमान अंश’ ने मारी बाजी; ‘टॉक्सिक’ की कमाई में बड़ी गिरावट
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
शुक्र पहले होंगे वक्री, फिर कन्या में करेंगे प्रवेश, इन 7 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन