न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजवंश पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका शर्मा राजस्थान बोर्ड परीक्षा में टॉपर, हिन्दी दिवस पर होंगी सम्मानित

राजवंश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रताप नगर-द्वितीय, बरकत नगर, जयपुर की प्रतिभाशाली छात्रा भूमिका शर्मा को राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह 2025 में सम्मानित किया जाएगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 01 Sep 2025 11:41:54

राजवंश पब्लिक स्कूल की छात्रा भूमिका शर्मा राजस्थान बोर्ड परीक्षा में टॉपर, हिन्दी दिवस पर होंगी सम्मानित

जयपुर। राजवंश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, प्रताप नगर-द्वितीय, बरकत नगर, जयपुर की प्रतिभाशाली छात्रा भूमिका शर्मा को राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह 2025 में सम्मानित किया जाएगा। भूमिका ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान, अजमेर की सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2025 में हिन्दी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त कर पूरे राज्य में प्रथम स्थान हासिल किया है।

राजस्थान सरकार के भाषा एवं पुस्तकालय विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 14 सितम्बर 2025 को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, जयपुर के मुख्य सभागार (गेट नं. 5, जवाहरलाल नेहरू मार्ग) में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

राज्य स्तरीय समारोह में होगा सम्मान

समारोह में राज्यभर से वे छात्र-छात्राएं शामिल होंगे जिन्होंने बोर्ड परीक्षा 2025 में हिन्दी विषय (ऐच्छिक या अनिवार्य) में सर्वाधिक अंक प्राप्त किए हैं। भूमिका शर्मा ने अनुक्रमांक 1483238 से परीक्षा दी थी और पूर्णांक हासिल कर इतिहास रच दिया।

आवश्यक दिशा-निर्देश

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी चयनित विद्यार्थियों को अपने विद्यालय की गणवेश में आना अनिवार्य होगा। विद्यार्थियों को अपने आधार कार्ड और अंक तालिका की सत्यापित प्रति के साथ समारोह स्थल पर 14 सितम्बर की सुबह 8 बजे उपस्थित होना होगा। विभाग ने विद्यार्थियों से पूर्व सूचना के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 0141-2703387 पर कार्य दिवसों में संपर्क करने का भी आग्रह किया है।

यात्रा सुविधा

समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को आने-जाने के लिए द्वितीय श्रेणी रेल या साधारण बस का किराया विभाग द्वारा प्रदान किया जाएगा। इसके लिए विद्यार्थियों को किराये का प्रमाण (जैसे टिकट) साथ लाना अनिवार्य होगा।

विद्यालय का गर्व

राजवंश पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के लिए यह उपलब्धि गर्व का विषय है। विद्यालय प्रशासन ने भी भूमिका को इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु भेजने की पुष्टि की है। उनकी इस सफलता ने न केवल विद्यालय और परिवार का मान बढ़ाया है, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए भी यह गौरव का क्षण है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?