न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भीलवाड़ा में दिखा विशाल चमगादड़, 5 फीट चौड़े पंख, 2 किलोग्राम वजन

भीलवाड़ा के शाहपुरा में दिखाई दिया विशाल फ्लाइंग फॉक्स चमगादड़, 5 फुट पंख और 2 किलोग्राम वजन के साथ। डरावनी छवि के बावजूद यह हिंसक नहीं है और मानव जीवन के लिए कोई खतरा नहीं है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 01 Oct 2025 4:01:16

भीलवाड़ा में दिखा विशाल चमगादड़, 5 फीट चौड़े पंख, 2 किलोग्राम वजन

भीलवाड़ा के शाहपुरा क्षेत्र के सुरली कल्याणपुरा गांव में मंगलवार रात एक बड़ा चमगादड़ दिखाई दिया, जिसकी पंख फैलाकर चौड़ाई लगभग 5 फुट और लंबाई 3 फुट थी। इस घटना से गांव के लोग सकते में आ गए। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन बुधवार सुबह जब टीम ने पुनः जांच की, तो चमगादड़ वहां नहीं दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चमगादड़ की डरावनी आंखें, मुंह खोलने पर नुकीले दांत, तीखे कान और पंख जैसी नुकीली अंगुलियों ने देखकर डर पैदा कर दिया। भीलवाड़ा वन विभाग के डीएफओ गौरव गर्ग ने स्पष्ट किया कि इस चमगादड़ से डरने की कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि यह हिंसक जीव नहीं है।

दो-दो फीट लंबाई के पंख

डीएफओ गौरव गर्ग ने बताया कि यह चमगादड़ फ्लाइंग फॉक्स (Flying Fox) प्रजाति का है, जो भारतीय उपमहाद्वीप में पाया जाता है। शाहपुरा में मिले चमगादड़ का वजन लगभग 1.5 से 2 किलोग्राम था। जब यह उड़ता है, तो दोनों पंख लगभग 2-2 फीट फैल जाते हैं, जिससे यह देखने में और भी विशाल और डरावना प्रतीत होता है। दिन में चमगादड़ कम दिखाई देते हैं और रात में ही सक्रिय होते हैं।

चिक और प्राकृतिक लाभ

रात में उड़ते समय चमगादड़ के मुंह से चिक निकलता है, जो देखने में डरावना लगता है। लेकिन यह मानव जीवन के लिए कोई खतरा नहीं है। यह फूलों का रस और फल खाता है और किसानों के लिए परागण (pollination) में मददगार साबित होता है।

वायरस और तकनीकी प्रेरणा

हालांकि, चमगादड़ कभी-कभी रोगों का वाहक बन सकते हैं, जिससे वायरस फैलने का खतरा रहता है। इसके बावजूद, यह जीव प्राकृतिक विज्ञान और तकनीक में भी प्रेरणा का स्रोत रहा है। चमगादड़ से प्रेरणा लेकर पांडूपियां, रडार सिस्टम, सोनार और मेडिकल उपकरण जैसे हार्ट के ईको विकसित किए गए हैं।

डरावनी छवि केवल भ्रम

अक्सर फिल्मों में चमगादड़ को खून पीने वाला दिखाया जाता है, लेकिन ऐसा कोई वास्तविक मामला ज्ञात नहीं है। डीएफओ ने आमजन से अपील की है कि वे चमगादड़ से न डरें, यह हिंसक नहीं है और मानव जीवन के लिए कोई खतरा नहीं पैदा करता।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?