न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Rajasthan: 15 दिन के नवजात के मुंह में डाला पत्थर, फेवीक्विक से चिपकाया, जंगल में फेंका

भीलवाड़ा में 15 दिन के नवजात मासूम को जंगल में फेंककर उसके मुंह में पत्थर डाल दिया गया, जिसे फेवीक्विक से चिपकाया गया। चरवाहे ने बच्चे को बचाया और अस्पताल में सुरक्षित कराया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 23 Sep 2025 9:41:19

Rajasthan: 15 दिन के नवजात के मुंह में डाला पत्थर, फेवीक्विक से चिपकाया, जंगल में फेंका

राजस्थान के भीलवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना का वीडियो सामने आया है। यह देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि 15 दिन के मासूम नवजात को जंगल में फेंक दिया गया। मासूम की चीख़ सुनाई न दे, इसके लिए उसके मुंह में पत्थर डालकर फेवीक्विक से चिपका दिया गया। यह घटना मानवता और संवेदनाओं पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। लेकिन कहते हैं, 'जाको राखे साइयां मार सके ना कोई', और इस कहावत के सच होने का सबूत भी सामने आया।

जंगल में चरवाहे की नजर उस मासूम पर पड़ी। जैसे ही उसने बच्चे को देखा, उसकी साँसें रुक सी गईं। उसने तुरंत बच्चे के मुंह से पत्थर निकाला और मासूम जोर-जोर से रोने लगा। इसके बाद वहां कुछ और लोग पहुंचे और उन्होंने बच्चे को तुरंत उपचार के लिए सरकारी अस्पताल पहुँचाया। बच्चा फिलहाल अस्पताल में सुरक्षित है और उसका इलाज जारी है।

कुंड मंदिर के पास जंगल में मिला मासूम

यह दर्दनाक घटना भीलवाड़ा जिले के मांडलगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बिजोलिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने बताया कि बच्चा सीता का कुंड मंदिर के सामने सड़क से सटे जंगल में पाया गया। चरवाहे को बच्चा जंगल में पत्थर के नीचे पड़ा हुआ मिला। बच्चे के मुंह में रखे पत्थर को हटाकर लोगों ने तुरंत मदद के लिए स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। मासूम को बिजौलिया सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और बच्चे के माता-पिता का पता लगाने में लगी हुई है। इसके लिए अस्पताल में पिछले 15-20 दिन में हुई डिलीवरी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है। इसके अलावा आसपास के गांवों में भी पूछताछ की जा रही है और स्थानीय लोगों से बातचीत करके जानकारी जुटाई जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?