न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भरतपुर: घर में घुसकर महिला पर फायरिंग, आरोपी ने की आत्महत्या

भरतपुर के गोपालगढ़ में एक व्यक्ति ने पड़ोस की महिला पर गोली चला दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। महिला गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 3:47:36

भरतपुर: घर में घुसकर महिला पर फायरिंग, आरोपी ने की आत्महत्या

भरतपुर: भरतपुर के गोपालगढ़ मोहल्ले में बुधवार सुबह एक भयावह घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया। एक व्यक्ति ने पड़ोस के घर में घुसकर महिला से विवाद के दौरान उसके हाथ में गोली दाग दी और फिर खुद भी अपनी जान ले ली। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की पुष्टि मौके पर पहुंचे एसपी दिगंत आनंद ने की और बताया कि एफएसएल टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं।

घटना की परिस्थितियां

मथुरा गेट थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ स्थित कबाड़ वाली गली में रहने वाले रामबाबू (45) पुत्र मुकुट बिहारी, निवासी सीकरी, अपने तीन बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे रामबाबू मकान की छत से होते हुए पड़ोसन तनीषा के घर में घुस गया। उस समय तनीषा कपड़े धो रही थी। घर में दोनों के बीच कहासुनी हुई और विवाद बढ़ने पर रामबाबू ने तनीषा के हाथ में गोली चला दी। गोली चलाने के बाद रामबाबू ने मौके पर ही आत्महत्या कर ली।

पीड़िता के परिवार की प्रतिक्रिया

घायल तनीषा के देवर राकेश ने बताया कि वह और तनीषा का भाई मोबाइल की दुकान चलाते हैं। रामबाबू अक्सर तनीषा को परेशान करता था। पहले भी इस संबंध में शिकायत की गई थी और पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन वह बार-बार परेशान करता रहा।

जानकारी के अनुसार, मथुरा गेट थाना पुलिस ने रामबाबू को पहले भी दो बार शांतिभंग और एक अन्य महिला के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी पत्नी पहले ही उसे छोड़कर जा चुकी थी। घटना के समय दोनों परिवारों के बच्चे स्कूल गए हुए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?