न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सांगानेर को भजनलाल शर्मा ने दिया उपहार, किया 700 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन, बोले – विकास ही है सरकार की प्राथमिकता

जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 29 Sep 2025 7:33:15

सांगानेर को भजनलाल शर्मा ने दिया उपहार, किया 700 करोड़ की विकास योजनाओं का उद्घाटन, बोले – विकास ही है सरकार की प्राथमिकता

जयपुर के सांगानेर विधानसभा क्षेत्र को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने अपने क्षेत्र में 700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए कहा कि उनकी सरकार राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों के समग्र विकास को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बिजली, सड़क, शिक्षा, खेल और नगरीय ढांचे से जुड़ी इन योजनाओं का उद्देश्य सांगानेर को एक समृद्ध, सुरक्षित और आधुनिक मॉडल क्षेत्र के रूप में स्थापित करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सांगानेर सिर्फ जयपुर नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का एक महत्वपूर्ण औद्योगिक और सांस्कृतिक केंद्र है। इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई तक पहुंचाना उनकी सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। इस दौरान विद्युत, शहरी विकास और शिक्षा से जुड़े 529 करोड़ रुपये के कार्यों के साथ-साथ सांगानेर स्टेडियम में 171 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। गोपालपुरा बाईपास से गुर्जर की थड़ी तक 218 करोड़ की लागत से बनने वाली एलिवेटेड रोड भी क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को अत्याधुनिक बनाएगी।

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि राज्य सरकार केवल भौतिक ढांचे पर ही नहीं, बल्कि सामाजिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है। इसी क्रम में सांगानेर सहित नारायण विहार और दो अन्य स्थानों पर नए पुलिस थानों का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि ये सिर्फ भवन नहीं हैं, बल्कि राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का एक बड़ा कदम हैं। अपराध पर नियंत्रण, कानून का राज और शांतिपूर्ण समाज का निर्माण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भजनलाल शर्मा ने बताया कि राज्य में 22 नए थानों के गठन, 35 नई पुलिस चौकियों की स्थापना और 8 चौकियों को थाने में क्रमोन्नत करने के साथ-साथ जयपुर मुख्यालय में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के लिए नए थाना और 9 चौकियों की स्थापना की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा, 65 एंटी रोमियो स्क्वॉड, 500 कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स और तीन महिला बटालियन – पद्मिनी, काली बाई और अमृता देवी – का गठन कर महिला और बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस बल को आधुनिक संसाधनों से लैस किया जा रहा है। 25 इंटरसेप्टर वाहन, 750 मोटरसाइकिलें और 500 मोबाइल यूनिट वाहन पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं ताकि उनका रिस्पॉन्स टाइम बेहतर हो सके। क्षेत्रीय एफएसएल प्रयोगशालाओं को सशक्त करने के लिए 123 पदों का सृजन किया गया है, जिससे वैज्ञानिक जांच प्रक्रिया तेज और सटीक हो सके। साथ ही, पुलिस भर्ती प्रक्रिया को भी गति देते हुए 2,000 नए कांस्टेबल पदों की स्वीकृति दी गई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए सामग्री वितरित की, दिव्यांगजनों को स्कूटी दी और नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहे सेवा पखवाड़े का उल्लेख करते हुए कहा कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से सरकार अंतिम पंक्ति तक लाभ पहुंचाने में सफल हो रही है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इन शिविरों से अधिक से अधिक लाभ लें और अपने आस-पास के लोगों को भी जागरूक करें।

इस भव्य आयोजन में आमजन ने जगह-जगह मुख्यमंत्री का स्वागत कर अपने क्षेत्र के विकास के प्रति उत्साह और आभार व्यक्त किया। सांगानेर में हुए इन बड़े ऐलानों से साफ है कि आने वाले समय में यह क्षेत्र राजस्थान के विकास का एक नया मॉडल बनकर उभरेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल