न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर मिली राहत: राजस्थान हाई कोर्ट ने बढ़ाई आसाराम की अंतरिम जमानत, गंभीर बीमारी का दिया हवाला

राजस्थान हाई कोर्ट ने दुष्कर्म के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत 9 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले उन्हें गुजरात हाई कोर्ट से भी इलाज के आधार पर राहत मिली थी। कोर्ट में पेश रिपोर्ट के अनुसार आसाराम गंभीर हृदय रोग से पीड़ित हैं और लगातार चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 01 Jul 2025 7:30:43

फिर मिली राहत: राजस्थान हाई कोर्ट ने बढ़ाई आसाराम की अंतरिम जमानत, गंभीर बीमारी का दिया हवाला

राजस्थान हाई कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी आसाराम की अंतरिम जमानत को 9 जुलाई तक बढ़ा दिया है। यह फैसला न केवल कानूनी बहस का विषय बन गया है बल्कि आम लोगों के बीच भी चर्चा का कारण बना हुआ है। इससे पहले आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट ने 7 जुलाई तक अंतरिम जमानत दे रखी थी। फिलहाल आसाराम इलाज के लिए है अंतरिम जमानत पर बाहर है और यही वजह रही कि उन्होंने राजस्थान हाई कोर्ट से इस राहत को और आगे बढ़ाने की गुजारिश की। गुजरात हाईकोर्ट के अंतरिम ज़मानत के फैसले के बाद आसाराम ने राजस्थान हाई कोर्ट में अंतरिम ज़मानत को बढ़ाने की अर्जी डाली थी। उच्च न्यायालय की डबल बेंच ने इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए यह फैसला सुनाया।

6 महीने की जमानत मांगी थी

बताते चलें कि 86 साल के आसाराम ने 2013 के गांधीनगर दुष्कर्म केस में 6 महीने की स्थाई जमानत की मांग की थी। उम्र के इस पड़ाव पर उनकी तबीयत लगातार चिंता का कारण बनी हुई है। हालांकि, गुजरात हाई कोर्ट ने फिलहाल सिर्फ 3 महीने की जमानत ही मंजूर की थी। इसके बाद आसाराम ने राजस्थान हाई कोर्ट का रुख किया क्योंकि जोधपुर दुष्कर्म केस में भी वो दोषी करार दिए गए हैं और उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। दोनों कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद ही उन्हें इलाज के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ रवाना किया गया था।

आसाराम को क्या बीमारी है?

कोर्ट में पेश की गई जोधपुर AIIMS की एक रिपोर्ट के अनुसार, आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है, और वे "हाई रिस्क श्रेणी" में आते हैं। यह कोई सामान्य तकलीफ नहीं, बल्कि ऐसी हालत है जिसमें व्यक्ति को निरंतर मेडिकल निगरानी की जरूरत होती है। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें विशेष नर्सिंग देखभाल, करीबी निगरानी और नियमित तौर पर एंडोक्रिनोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट से काउंसलिंग की आवश्यकता है।

वकील ने कोर्ट में रखी स्वास्थ्य की गंभीर तस्वीर

आसाराम की वकील के मुताबिक, उनकी कई मेडिकल जांच कराई गई हैं और सभी विशेषज्ञों की रिपोर्ट में एक बात समान रूप से सामने आई है — यह स्थिति वाकई में खतरनाक है। उन्होंने यह भी जोर देकर कहा कि आवेदक का स्वास्थ्य नाजुक है और ऐसे में इलाज के लिए विशेष देखभाल आवश्यक है। वकील ने न्यायालय से आग्रह किया कि मानवीय आधार पर राहत मिलनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?