न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आसाराम की बढ़ी परेशानियाँ, हाईकोर्ट ने जमानत बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल वापसी तय

राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम की जमानत बढ़ाने से इनकार किया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अब उन्हें 30 अगस्त तक जेल लौटना होगा। रेप मामलों में उम्रकैद काट रहे आसाराम की राहत खत्म।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 27 Aug 2025 12:25:36

आसाराम की बढ़ी परेशानियाँ, हाईकोर्ट ने जमानत बढ़ाने से किया इनकार, अब जेल वापसी तय

राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर ने आसाराम के लिए जमानत बढ़ाने से इनकार कर दिया है। अदालत ने अहमदाबाद सिविल अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर यह निर्णय सुनाया। रेप के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे आसाराम को अब 30 अगस्त तक सेंट्रल जेल में सरेंडर करना होगा। हालांकि, यदि जरूरत पड़ी तो वे दोबारा जमानत के लिए याचिका दाखिल कर सकते हैं। जस्टिस दिनेश मेहता और जस्टिस विनीत कुमार माथुर की खंडपीठ ने इस पर अंतिम फैसला दिया।

मेडिकल रिपोर्ट ने किया निर्णायक रोल

दरअसल, आसाराम को खराब सेहत का हवाला देकर पहले अस्थायी राहत मिली थी। हाईकोर्ट ने 29 अगस्त तक अंतरिम जमानत दी थी। इसके बाद उन्होंने अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया, लेकिन अहमदाबाद के सरकारी अस्पताल के तीन डॉक्टरों की टीम ने जो रिपोर्ट सौंपी, उसमें ऐसी कोई गंभीर स्थिति नहीं बताई गई। इसी रिपोर्ट को देखते हुए अदालत ने 27 अगस्त को उनका आवेदन खारिज कर दिया।

दो मामलों में उम्रकैद की सजा

आसाराम इस समय दो गंभीर मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा है।

पहला मामला 2013 का है, जब जोधपुर की एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में उसे गिरफ्तार किया गया था। लंबी सुनवाई के बाद अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

दूसरा मामला सूरत की एक महिला का है, जिसने आरोप लगाया कि गुजरात के गांधीनगर आश्रम में उसके साथ बार-बार बलात्कार किया गया। इस केस में भी अदालत ने जनवरी 2023 में आसाराम को दोषी मानते हुए उम्रकैद दी थी।

स्थायी जमानत की कोशिश नाकाम

86 वर्षीय आसाराम ने दोनों मामलों में 6 महीने की स्थायी जमानत की मांग की थी। गुजरात हाईकोर्ट ने सिर्फ 3 महीने की जमानत दी थी। इसके बाद उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अदालत से मंजूरी मिलने पर ही वे जेल से बाहर इलाज के लिए आए थे। अब जमानत अवधि खत्म होने के बाद उन्हें फिर सलाखों के पीछे जाना होगा।

स्वास्थ्य संबंधी दलील

जोधपुर AIIMS से पेश हुई मेडिकल रिपोर्ट में बताया गया था कि आसाराम को कोरोनरी आर्टरी डिजीज है और वे “हाई रिस्क कैटेगरी” के मरीज हैं। उन्हें विशेष निगरानी, नर्सिंग केयर और एंडोक्रिनोलॉजिस्ट व नेफ्रोलॉजिस्ट से समय-समय पर परामर्श की जरूरत है। इसके बावजूद अदालत ने माना कि उनकी देखरेख जेल प्रशासन के तहत संभव है, इसलिए जमानत आगे नहीं बढ़ाई जा सकती।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
अमित शाह बोले- बच्चा मातृभाषा के जरिए ही भारत को समझ सकता है, ‘वंदे मातरम्’ पर भी कही बड़ी बात
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
महिला एशिया कप में भारत की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी टीम इंडिया को बधाई
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
बंगाल में कई सड़कों के बदल सकते हैं नाम, लंबी है लिस्ट; मुस्लिम नाम भी निशाने पर
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
राघव चड्ढा के झटके के बाद केजरीवाल का नया नियम, राज्यसभा भेजने से पहले 100 बार जांचेंगे उम्मीदवार
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
हिंदी दिवस: अमित शाह की युवाओं को सलाह, जितनी भाषाएं सीख सकें सीखें, लेकिन घर में अपनी भाषा में करें बात
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, कुमार विश्वास ने बताया तीन शब्दों में कैसे समाई पूरी प्रार्थना
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
दूसरे रविवार भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का जलवा, 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म, जानें कितना हुआ कलेक्शन
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने बांधा समां
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
सुनील शेट्टी ने बताया फिटनेस का सीक्रेट, 65 की उम्र में ऐसा है उनका डाइट और वर्कआउट रूटीन
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
बिग बॉस 20 में आम्रपाली-अरिश्फा के बीच फिर छिड़ी जंग, ‘संस्कार’ वाली बात पर बढ़ा विवाद
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के सामने रखे थे ब्लैंक चेक, बोले- रकम खुद भरने को कहा था, लेकिन...
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
बीच पर तापसी पन्नू और मैथियास बो का मजेदार पोज हुआ फेल, एक्ट्रेस बोलीं- आखिर में AI आजमा लेना चाहिए था
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह नाश्ते में बनाएं सोया-चुकंदर चीला, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन, नोट कर लें आसान रेसिपी
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट
‘हनुमान अंश’ की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज, पार्ट-2 पर भी दिया बड़ा अपडेट