न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘राहुल गांधी के पुरखों ने देश को लूटा और कमजोर किया’, सीपी जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अजमेर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी के मां की बात उद्बोधन की सराहना की और जीएसटी सुधारों के लाभ गिनाए। जोशी ने बताया कि 99% वस्तुएं अब 0 से 5% टैक्स स्लैब में हैं, जिससे आम आदमी और व्यापारी वर्ग दोनों को राहत मिली।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 22 Sept 2025 12:49:26

‘राहुल गांधी के पुरखों ने देश को लूटा और कमजोर किया’, सीपी जोशी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

अजमेर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने रविवार को प्रबुद्ध जन संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया 'मां की बात' उद्बोधन की खुले तौर पर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस पहल से देश की करोड़ों जनता को सीधे लाभ मिलेगा। जीएसटी सुधारों के संदर्भ में जोशी ने बताया कि आज लगभग 99% वस्तुएं 0 से 5% टैक्स स्लैब में आ चुकी हैं, जिससे न सिर्फ आम आदमी बल्कि व्यापारी वर्ग को भी राहत मिली है।

मोदी ने देश के लिए नई इबारत लिखी

राहुल गांधी के ट्वीट जिसमें उन्होंने मोदी को ‘सबसे कमजोर प्रधानमंत्री’ कहा था, के जवाब में सीपी जोशी ने कड़ा रुख अपनाया। जोशी ने कहा कि राहुल गांधी आरोप लगाते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि कांग्रेस के शासनकाल में ही चीन को हजारों हेक्टेयर भूमि दी गई, कश्मीर में धारा-370 लागू कर देश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शर्मिंदा किया गया। जोशी ने आरोप लगाया कि पिछले 60 सालों तक कांग्रेस ने देश को धर्म, जाति और पंथ के आधार पर विभाजित किया और आर्थिक रूप से कमजोर बनाया। इसके विपरीत, मोदी सरकार ने मात्र 11 वर्षों में पूरे देश को परिवार मानकर विकास की नई इबारत लिखी, जबकि कांग्रेस केवल गांधी परिवार को देश मानकर शासन करती रही।

आम आदमी के लिए बड़ा टैक्स रिफॉर्म

सीपी जोशी ने जीएसटी सुधारों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खाने-पीने से लेकर घरेलू उत्पादों तक लगभग 90-99% चीजें अब सस्ती हो चुकी हैं। पहले जिन वस्तुओं पर 28% या 18% टैक्स लगता था, वे अब 12% या 5% तक सीमित हो गई हैं। सीमेंट, बीमा, जीवन रक्षक दवाइयों और कृषि उपकरणों पर राहत ने आम आदमी और किसान दोनों को फायदा पहुँचाया है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री मोदी की ऐतिहासिक सौगात करार दिया, जो हर वर्ग के चेहरे पर खुशहाली लेकर आई है।

वाहन और निर्माण सामग्री पर भी मिली राहत

जीएसटी सुधार के प्रभाव पर बोलते हुए जोशी ने कहा कि मोटरसाइकिल और कार पर 10% की छूट कोई मामूली बात नहीं है। उन्होंने सीमेंट की बोरी का उदाहरण देते हुए बताया कि यह 28% से घटकर 18% हो चुकी है। बीमा पॉलिसियों और जीवन रक्षक उपकरणों पर जीरो से 5% तक की दर लागू करना भी ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि किसान, गृहिणी, व्यापारी और मध्यम वर्ग – सभी को इससे सीधे लाभ मिल रहा है और यही असली 'विकास का मॉडल' है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए  एडवाइजरी जारी
‘अगले 48 घंटों तक जहां हैं, वहीं सुरक्षित रहें’, ट्रंप की चेतावनी के बीच ईरान में फंसे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
ट्रंप की डेडलाइन पर ईरान ने किया कड़ा पलटवार – 1.4 करोड़ ईरानी तैयार, राष्ट्रपति पेजेश्कियन बोले- 'मैं भी कुर्बानी देने को तैयार'
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
‘4 घंटे तक नजरें नहीं हटीं...’ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने लुटाया प्यार
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
राजपाल यादव के समर्थन में बोले सलमान खान, कहा— डॉलर नहीं, आपके काम की असली कीमत मायने रखती है
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की दिशा वकानी के पिता भीम वकानी का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
अक्षय कुमार का अजीबोगरीब लुक देख हंसी नहीं रोक पाए फैंस, फटे-पुराने कपड़ों में भी बरकरार रहा उनका कॉन्फिडेंस
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
बालों को काला, घना और चमकदार बनाना है तो पिएं ये खास जूस, जानिए पूरी जानकारी
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
डायबिटीज की यह दवा आंखों की रोशनी भी ले सकती है, नई रिसर्च ने किया चौंकाने वाला खुलासा
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की  कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
IPL में जसप्रीत बुमराह और वैभव सूर्यवंशी की कितनी बार हुई टक्कर? आंकड़ों से जानें पूरी तस्वीर
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
KKR ने ऑक्शन में गंवाए 25 करोड़, 26 साल के कैमरून ग्रीन ने टीम को दिया बड़ा झटका
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
इंसानों के लिए खतरा बढ़ा, Superintelligent AI जल्द ही बदल सकता है दुनिया, OpenAI ने जारी की चेतावनी
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
यूपी में छात्र-छात्राओं को मिलेंगे 25 लाख निशुल्क टैबलेट, मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी, जानें पात्रता
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
गर्मियों में हर सुबह पीएं 1 गिलास यह देसी पेय, रखें शरीर और दिमाग दोनों ठंडे; जानें बनाने की आसान विधि
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर
शादी के बाद खुशी से झूमीं मोनालिसा, गोद में उठाकर फरमान ने लुटाया प्यार, धमकियों का भी नहीं पड़ा असर