न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ACB की बड़ी कार्रवाई, झुंझुनूं में दो पटवारी 18,000 की घूस लेते पकड़े गए

राजस्थान के झुंझुनूं जिले में ACB ने एक साथ दो पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। 18 हजार की डील में 7,000 और 8,000 की रिश्वत की मांग की गई थी। जानें इस बड़ी कार्रवाई की पूरी कहानी और कैसे ACB ने बिछाया जाल।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 30 Jun 2025 6:43:30

ACB की बड़ी कार्रवाई, झुंझुनूं में दो पटवारी 18,000 की घूस लेते पकड़े गए

राजस्थान में भ्रष्टाचार का बोलबाला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आम जनता की मेहनत की कमाई से चलने वाले सिस्टम को खुद सरकारी कर्मचारी ही खोखला कर रहे हैं। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार शिकंजा कस रही है, जिससे आम लोगों में थोड़ी राहत की उम्मीद जरूर जगी है। हाल ही में एसीबी ने एक चौंकाने वाली कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने पूरे झुंझुनूं जिले में हड़कंप मचा दिया।

इस बार एसीबी की टीम ने न सिर्फ एक, बल्कि दो पटवारियों को एक साथ घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़कर सबको चौंका दिया। आमतौर पर जिन सरकारी अधिकारियों पर लोगों को न्याय दिलाने की जिम्मेदारी होती है, वही अगर रिश्वत की सौदेबाजी करें, तो आम जनता का भरोसा टूटना लाज़मी है।

रिश्वत की रकम ने खोली पोल

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, एसीबी झुंझुनूं की टीम ने बुहाना तहसील के बड़बर हलके के पटवारी सुरेंद्र सिंह और गादली हलके के पटवारी धर्मपाल सिंह को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ धर दबोचा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी पैतृक जमीन का सीमा ज्ञान करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, लेकिन इसके एवज में उसे 18 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई।

पहले तो पटवारी धर्मपाल सिंह ने 7,000 रुपये की रकम ले ली, और बाद में शेष 8,000 रुपये अपने साथी सुरेंद्र सिंह को देने के लिए कहा गया। पांच दिन पहले जब परिवादी बड़बर पटवारी सुरेंद्र सिंह से मिला, तो उसने 8 हजार की डिमांड कर दी। इसके बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाकर आज बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

एक निजी कार्यालय बना ‘घूस का अड्डा’

कार्रवाई के वक्त दोनों पटवारी सुरेंद्र और धर्मपाल बड़बर में स्थित एक निजी कार्यालय में बैठे थे। एसीबी की टीम ने वहीं पर छापा मारा और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत लेते इन अधिकारियों की गिरफ़्तारी से यह साफ हो गया कि भ्रष्टाचार अब सिर्फ बड़े पदों तक सीमित नहीं रहा, यह नीचे तक अपनी जड़ें जमा चुका है।

अदालत में होगा पेश, जांच जारी

एसीबी के एएसपी इस्माइल खान ने बताया कि दोनों अधिकारियों को कल झुंझुनूं स्थित एसीबी के विशेष न्यायालय में पेश किया जाएगा। यह पूरी कार्रवाई जयपुर रेंज के डीआईजी अनिल कयाल के निर्देशन में की गई, जिसमें सीआई सुरेशचंद्र और उनकी टीम भी शामिल रही।

लगातार कार्रवाई से बढ़ रही उम्मीद

गौरतलब है कि झुंझुनूं एसीबी टीम ने पिछले 20 दिनों में अजमेर डिस्कॉम के एईएन और बाबू को भी रंगे हाथ पकड़ा था। पांच महीने पहले नवलगढ़ इलाके के गिरदावर और पटवारी के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। अब पांच महीने के भीतर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है, जिसमें दो भ्रष्ट पटवारी पकड़े गए हैं। इससे यह उम्मीद जगी है कि सिस्टम में सुधार की गुंजाइश अभी बाकी है, बशर्ते कार्रवाई इसी तरह जारी रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
ओमान के पास MT El Gaia पर हमला, 14 भारतीय क्रू में से 13 सुरक्षित, एक की तलाश जारी
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
'परमाणु ठिकानों पर हमले सही नहीं', BRICS ने अमेरिका-इजरायल को दिया सख्त संदेश, ईरान मुद्दे पर जताई चिंता
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
BRICS में PM मोदी ने दिया बड़ा संदेश, बोले- तकनीक और महत्वपूर्ण खनिजों का हथियार की तरह इस्तेमाल ठीक नहीं
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
खुद को CM बताकर अभिजीत दीपके ने दिया इस्तीफा, अब FIR की होने लगी मांग
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
मिर्गी के लंबे दौरे में क्लोबाजाम भी असरदार, AIIMS की स्टडी में सामने आई अहम बात
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
'मिर्जापुर द मूवी' के सामने नहीं टिक पाई 'हैवान', शनिवार को भी अक्षय कुमार की फिल्म का हाल बेहाल
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
शेरा के बेटे आबिर सिंह को बॉलीवुड में लाएंगे सलमान खान?, 'टार्जन' से कर सकते हैं डेब्यू
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
गणेश चतुर्थी पर आएगा ‘रामायण’ का पहला गाना, अरिजीत सिंह की आवाज में गूंजेगा ‘जय जय राम’
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
बागेश्वर बाबा की तस्वीर जलाने के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, 4 दिन की पुलिस कस्टडी
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
रोहित रॉय के टीवी को ‘डस्टबिन’ कहने पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्जी, बोलीं- जिस थाली में खाया, उसी में छेद करते हैं
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
क्या इंसान 10 दिन तक बिना सोए रह सकता है? जानिए क्या कहती है मेडिकल रिसर्च
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
कपड़ों से रोएं निकल रहे हैं? ऐसे हटाएं छोटे-छोटे रेशे, कपड़े दिखेंगे नए जैसे
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?
Box Office: ‘हनुमान अंश’ और ‘मिर्जापुर: द मूवी’ में कांटे की टक्कर, शनिवार को किसने मारी बाजी?