न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजाब महिला आयोग ने हनी सिंह और करण औजला को भेजा नोटिस, गीतों में महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा का आरोप

आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर दोनों कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, यो यो हनी सिंह और करण औजला को 11 अगस्त, सोमवार को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Thu, 07 Aug 2025 5:26:51

पंजाब महिला आयोग ने हनी सिंह और करण औजला को भेजा नोटिस, गीतों में महिलाओं के लिए अपमानजनक भाषा का आरोप

पंजाब राज्य महिला आयोग ने मशहूर सिंगर यो यो हनी सिंह और करण औजला के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनके हालिया गानों ‘मिलियनेयर’ और ‘एमएफ गभरू’ पर आपत्ति जताई है। आयोग का कहना है कि इन गीतों के बोल महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं और समाज में गलत संदेश फैलाते हैं।

आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर दोनों कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही, यो यो हनी सिंह और करण औजला को 11 अगस्त, सोमवार को आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया गया है।

महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने कहा कि महिलाओं के प्रति इस तरह की आपत्तिजनक भाषा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा, “यह सिर्फ गीत नहीं, बल्कि महिलाओं के खिलाफ मानसिकता का प्रतीक हैं।” आयोग ने स्पष्ट किया कि वह इस तरह की संस्कृति को बढ़ावा नहीं देगा और सख्त कार्रवाई करेगा।

यो यो हनी सिंह पहले भी अपने गानों को लेकर कई बार विवादों में आ चुके हैं। हाल ही में मार्च 2025 में रिलीज़ हुए उनके गाने ‘मैनिएक’ पर भी अश्लीलता के आरोप लगे थे, जिस पर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी, हालांकि कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

करण औजला, जो पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक उभरते हुए स्टार हैं, उनके गानों में भी अक्सर बोल्ड और विवादास्पद कंटेंट देखने को मिलता है, जिससे वे अक्सर विवादों में रहते हैं।

अब देखना यह है कि 11 अगस्त को आयोग के सामने दोनों कलाकार क्या जवाब देते हैं और पुलिस इस मामले में क्या कदम उठाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग

केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी

जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल

जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना

‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप

लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन

मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला

पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’

‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त

शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’

केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित

फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा

श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें