न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

लुधियाना में पावरलिफ्टर की हार्ट अटैक से मौत, 350 किलो वजन उठाने के बाद जिंदगी की जंग हार गया

लुधियाना में 28 वर्षीय बॉडीबिल्डर और पावरलिफ्टर सुखवीर सिंह ने पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में 350 किलो वजन उठाने के बाद हार्ट अटैक से दम तोड़ दिया। उनका फिटनेस और युवाओं के लिए प्रेरक योगदान याद किया जा रहा है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 24 Dec 2025 3:28:05

लुधियाना में पावरलिफ्टर की हार्ट अटैक से मौत, 350 किलो वजन उठाने के बाद जिंदगी की जंग हार गया

जाब के लुधियाना में 28 वर्षीय पावरलिफ्टर और बॉडीबिल्डर सुखवीर सिंह का पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्होंने प्रतियोगिता में 350 किलोग्राम वजन उठाया, जिसके तुरंत बाद उनकी तबियत बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सुखवीर सिंह की पृष्ठभूमि

सुखवीर सिंह मूल रूप से नवांशहर जिले के बलाचौर का रहने वाला था, लेकिन पेशे से जुड़ी गतिविधियों के चलते लुधियाना में रहते थे। बलाचौर के बल्लोवाल इलाके में मेहंदीपुर रोड पर उनका खुद का जिम था, जहां वह स्थानीय युवाओं को फिटनेस और कसरत के लिए प्रेरित करते थे।

प्रतियोगिता में घटनाक्रम

सूत्रों के अनुसार, सुखवीर सिंह रविवार को लुधियाना के सलेम टाबरी इलाके में आयोजित पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे। उन्होंने पहले 150 किलोग्राम की बेंच प्रेस पूरी की, उसके बाद 350 किलोग्राम वजन उठाकर डेडलिफ्ट राउंड जीत लिया। लेकिन प्रतियोगिता समाप्त होने के थोड़ी देर बाद उन्हें अचानक सीने में दर्द महसूस हुआ।

संभलने की कोशिश करते हुए वह कार की ओर बढ़े, लेकिन कार तक पहुँचने से पहले ही बेसुध होकर गिर पड़े। उनके गिरते ही सहयोगियों और अन्य प्रतियोगियों में हड़कंप मच गया। उन्हें तुरंत लुधियाना के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण घोषित किया।

सुखवीर का सोशल मीडिया प्रोफाइल

सुखवीर का इंस्टाग्राम अकाउंट “सुख फिटनेस” के नाम से था, जहां उन्होंने 800 से अधिक पोस्ट साझा की थीं और उनके 55,000 से ज्यादा फॉलोअर थे। उन्होंने अपने आप को फिटनेस ट्रेनर, पावरलिफ्टर और गोल्ड मेडलिस्ट के रूप में प्रोफाइल किया था। उनके यूट्यूब चैनल @healthytalksbysukh और वेबसाइट sukh_fitness1800 भी प्रोफाइल में शामिल थे।

गांव में योगदान और युवाओं के लिए प्रेरणा

बलाचौर के लोगों के अनुसार, सुखवीर सिंह अपने गांव के युवाओं को नशे और बुरी आदतों से दूर रखने के लिए सक्रिय रहते थे। अपने जिम में वे नियमित रूप से युवाओं को कसरत करवाते और उन्हें फिटनेस के महत्व के प्रति जागरूक करते थे। उनका निधन न केवल परिवार और दोस्तों के लिए, बल्कि स्थानीय युवाओं और फिटनेस समुदाय के लिए भी एक बड़ा शोक है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
कॉकपिट में पायलटों की लड़ाई, 30 हजार फीट से तेजी से नीचे आया विमान; 7500 कोड ने मचाया हड़कंप, फिर तबुक में लैंडिंग
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
केजरीवाल की CJP से अपील, ज्ञानेश कुमार नहीं सीधे पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग करें; 2 अक्टूबर से आंदोलन की तैयारी
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जोधपुर से गोरखपुर के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-मुरादाबाद-बरेली समेत इन शहरों से होकर जाएगी; जानें पूरा शेड्यूल
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
जालंधर रैली में अमित शाह का ऐलान, 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त करने का वादा; AAP सरकार पर भी साधा निशाना
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
‘CJP का मकसद कांग्रेस को फायदा पहुंचाना’, देवेंद्र फडणवीस ने अभिजीत दीपके पर लगाए गंभीर आरोप
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
लग्जरी कार नहीं, ऑटो रिक्शा से ‘धर्मन’ के सेट पर पहुंचे रजनीकांत, फैंस की भीड़ ने घेरा तो खुद बाहर आकर किया अभिवादन
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 126 पेशियों और 22 से ज्यादा गवाहों के बाद आया फैसला
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
पूर्व IAS दिव्या मित्तल के राजनीति में आने के बीच अखिलेश यादव का बयान, बोले- ‘हरा और लाल गमछा डालना पड़ेगा’
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
‘जानामाज नहीं तो बिग बॉस नहीं’... आसिफ खान ने शो में आने से पहले मेकर्स के सामने रख दी थी शर्त
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
शहजाद पूनावाला से भिड़ना सिवेत तोमर को पड़ा भारी, ‘राइज एंड फॉल 2’ से बाहर होते ही बोले- ‘मैं अपनी बात पर अडिग रहूंगा’
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
केतन हत्याकांड में चार्जशीट का दावा, धक्का देने के बाद सिया ने पैर पर मारी थी लात
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट ने जल्द सुनवाई से किया इनकार, 6 अक्टूबर के उपचुनाव से पहले 37 लाख से ज्यादा अपीलें लंबित
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
फहद अहमद से शादी से पहले मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर, दो बार IVF की कोशिश का किया खुलासा
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें
श्राद्ध में कौवों के लिए क्यों निकाला जाता है खाना? पितरों से क्या है इसका धार्मिक संबंध, जानें