न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘हिंदुओं से माफी मांगे देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी’, उद्धव ठाकरे भड़के; जानें क्या है मामला?

उद्धव ठाकरे ने पालघर लिंचिंग मामले के आरोपी काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस और महाराष्ट्र सरकार से हिंदू समाज से माफी मांगने की बात कही और एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Nov 2025 8:12:43

‘हिंदुओं से माफी मांगे देवेंद्र फडणवीस और बीजेपी’, उद्धव ठाकरे भड़के; जानें क्या है मामला?

महाराष्ट्र में 2020 के पालघर लिंचिंग मामले के आरोपी काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने का विवाद गर्मा गया है। शिवसेना (UBT) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने इस मामले पर बीजेपी और महायुती सरकार पर तीखा हमला किया। ठाकरे इस दौरान अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के एक समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर भी कटाक्ष किया।

हिंदू समाज से माफी की मांग

उद्धव ठाकरे ने काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने को लेकर हिन्दू समाज से माफी मांगने की बात कही। उन्होंने सवाल उठाया, "आज उसके सारे गुनाह कैसे माफ हो गए?" ठाकरे ने जोर देकर कहा कि यह कदम न केवल न्याय के प्रति गंभीर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सामाजिक संवेदनाओं को भी आहत करता है।

एकनाथ शिंदे पर तंज और हमला

ठाकरे ने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शिंदे 25 साल तक हमारे साथ रहे, हिंदुत्व के नाम पर हमारे साथ चले, हमने उन्हें अपनाया और हर कदम पर साथ रखा। लेकिन जब सत्ता मिली, तो उन्होंने हमें ही ठोकर मारनी शुरू कर दी। ठाकरे ने तंज के साथ कहा, "दिल्ली मराठा घोड़ों की टाप से हिलती थी, आज वही लोग दिल्ली के जूते चाटते दिख रहे हैं। ये भगवा परिवार के नहीं, गद्दार हैं।"

काशीनाथ चौधरी को बीजेपी में शामिल करने पर तीखी प्रतिक्रिया

उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट किया कि 2020 में पालघर में साधुओं की हत्या के आरोपी को बीजेपी में शामिल करना अनुचित है। उन्होंने कहा, "जब मैं मुख्यमंत्री था, तो शिवसेना को हिंदुत्व विरोधी बताया जा रहा था। अब वही काशीनाथ चौधरी बीजेपी में शामिल हो गया है। अगर वह दोषी था, तो पार्टी में क्यों लिया गया, और अगर निर्दोष था, तो जेल में क्यों रखा गया?"

ठाकरे ने पालघर मामले में बीजेपी और देवेंद्र फडणवीस को महाराष्ट्र और हिन्दू समाज से माफी मांगने को कहा। उन्होंने कहा कि यही सोच दूसरों के लिए लव जिहाद बन जाती है, और खुद बीजेपी के लिए अमर प्रेम।

ड्रग माफिया को टिकट देने का आरोप

उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार और महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश बर्बाद हो रहा है। बिना जांच-पड़ताल के लोगों को पार्टी में भर्ती किया जा रहा है और एक ड्रग माफिया को मेयर का टिकट तक दे दिया गया।

ठाकरे ने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा, "व्यक्ति उम्र से नहीं, सोच से बूढ़ा होता है। आप सब बालासाहेब के साथ उनकी ढाल की तरह खड़े थे। किसी की हिम्मत नहीं थी कि आंख उठाकर देखे। आज शिवसेना आप लोगों की वजह से जीवित है।"

उन्होंने 1977 के जनता पार्टी दौर की घटना याद दिलाते हुए कहा कि उस समय शिवसैनिकों ने उंगली के इशारे पर शिवाजी पार्क में मोरारजी देसाई की सभा तहस-नहस कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत