न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 के करीब, ये स्टॉक्स लहराए

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी का प्रदर्शन किया। सेंसेक्स 368.18 अंकों की उछाल के साथ 81,469.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान एनएसई का निफ्टी भी मजबूती के साथ 24,974.15 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 10 Sep 2025 12:56:03

सेंसेक्स 368 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,000 के करीब, ये स्टॉक्स लहराए

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने जबरदस्त तेजी का प्रदर्शन किया। सेंसेक्स 368.18 अंकों की उछाल के साथ 81,469.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसी दौरान एनएसई का निफ्टी भी मजबूती के साथ 24,974.15 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था, यानी 105.55 अंकों की तेजी दर्ज की गई। बाजार में यह तेजी वैश्विक संकेतों, मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों और चुनिंदा सेक्टर्स में खरीदारी के कारण रही।

कौन से सेक्टर्स और स्टॉक्स रहे सबसे आगे

बैंकिंग, आईटी, ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर्स में निवेशकों ने सक्रियता दिखाई। Nifty के प्रमुख शेयरों में टीसीएस, जियो फाइनेंशियल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा और लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) टॉप गेनर्स के रूप में उभरे। इन कंपनियों के शेयरों में मजबूत खरीदारी देखी गई।

वहीं, कुछ दिग्गज ऑटो और मेटल कंपनियों में गिरावट रही। हीरो मोटोकॉर्प, मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और टाटा स्टील आज के प्रमुख लूजर्स में शामिल रहे।

मुद्रा और विदेशी निवेश का प्रभाव

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) के निवेश और डॉलर के मुकाबले विदेशी मुद्रा में कमजोरी के कारण रुपया बुधवार को 5 पैसे मजबूत होकर 88.10 पर खुला। हालांकि, वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में मामूली बढ़ोतरी ने स्थानीय मुद्रा में तेज बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 88.11 पर खुला और फिर 88.10 पर ट्रेड करने लगा।

इंडस्ट्री और सेक्टर का प्रदर्शन

एनएसई पर आईटी सेक्टर इंडेक्स में अच्छी खरीदारी का रुख रहा। पीएसयू और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में भी तेजी देखी गई। इसके अलावा रियल्टी और मीडिया इंडेक्स में भी सकारात्मक गति रही।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स में एचसीएल टेक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और इन्फोसिस शामिल हैं। सेंसेक्स ने दिन की शुरुआत 403 अंकों की उछाल के साथ 81,504 पर की और अब 389 अंकों की बढ़त के साथ 81,495 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वैश्विक संकेत

जापान का निक्केई 225 सूचकांक 0.5% ऊपर, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.31% चढ़ा, और हांगकांग का हेंग सेंग भी हरे निशान में है। चीन में अगस्त में महंगाई दर (CPI) में 0.4% की कमी दर्ज की गई, जबकि उत्पादकों की महंगाई दर (PPI) में 2.9% की गिरावट देखी गई।

अमेरिकी बाजार की स्थिति

अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को जोरदार तेजी रही। डॉऊ जोन्स 0.43% बढ़कर 45,711.34 पर, एसएंडपी 500 6,512.61 पर और नैस्डैक 0.37% बढ़कर 21,879.49 पर बंद हुआ।

करेंसी और निवेश गतिविधि

रुपया आज 4 पैसे कमजोर होकर 88.14/डॉलर पर खुला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की खरीदारी ने बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया।

बाजार का संक्षिप्त अवलोकन

कल मंगलवार को निफ्टी ने 24,850 के ऊपर क्लोजिंग दी थी। आईटी और बैंकिंग शेयरों में मजबूती के कारण बाजार में हरियाली बनी हुई है। सुबह गिफ्ट निफ्टी में 62 अंकों की तेजी देखी गई।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत