न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'मैं तुमसे ज्यादा टैक्स देती हूं', पुणे में महिला ने मराठी बोलने से किया इनकार, तीखी बहस का वीडियो वायरल

पुणे में मराठी बोलने से इनकार करने पर एक महिला की स्थानीय व्यक्ति से तीखी बहस हो गई। महिला ने कहा- "मैं तुमसे ज्यादा टैक्स देती हूं, हिंदी में ही बात करूंगी"। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यह मुद्दा गरमा गया है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 8:57:03

'मैं तुमसे ज्यादा टैक्स देती हूं', पुणे में महिला ने मराठी बोलने से किया इनकार, तीखी बहस का वीडियो वायरल

तुमसे ज्यादा टैक्स देती हूं... मैं मराठी नहीं बोलूंगी… मैं हिंदुस्तानी हूं, हिंदी में बात करूंगी।

पुणे की सड़कों पर गूंजती ये आवाज़ केवल एक महिला की नहीं, बल्कि उन अनगिनत लोगों की है जो भाषा के नाम पर की जा रही ज़बरदस्ती से परेशान हैं। महाराष्ट्र ही नहीं, देश के कई हिस्सों में भाषा को लेकर बढ़ती संवेदनशीलता अब आम लोगों की रोज़मर्रा की जिंदगी पर असर डालने लगी है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के कुछ कार्यकर्ता अक्सर लोगों से मराठी बोलने की ज़िद करते नजर आते हैं। और इसी संदर्भ में हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला और कुछ स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस होती दिख रही है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग महिला से मराठी में बात करने की मांग कर रहे हैं। इस पर महिला साफ़ कहती है, “मैं हिंदी में बात करूंगी, क्योंकि हिंदी हमारी राष्ट्रीय भाषा है।” महिला का यह आत्मविश्वास भरा जवाब बहस को और गहरा कर देता है। वीडियो उसी महिला द्वारा रिकॉर्ड किया गया है, जो कैमरे के पीछे से साफ़-साफ़ अपनी बात रखते हुए नजर आती है।

वह व्यक्ति, जो बार-बार महिला से मराठी में बात करने को कह रहा था, उसी पर महिला गुस्से में पलटती है, “जो कुछ तुम मराठी में कह रहे हो, वो मुझे समझ नहीं आ रहा। मैं जो मन में आएगा, वही करूंगी, मैं हिंदुस्तानी हूं।” उसकी आवाज़ में झलकता आत्मसम्मान, किसी भी आम नागरिक की आवाज़ बन गया है।

इस बहस में एक और बात जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा, वो था महिला का यह कथन— “मैं तुमसे ज्यादा टैक्स देती हूं। हम हिंदी भाषी लोग ईमानदारी से कमाते हैं, काला धन नहीं छुपाते। जो कमाते हैं, उसका टैक्स सरकार को देते हैं।” उसकी ये बात भी कई लोगों को झकझोर गई।

महिला की दृढ़ता के सामने अंततः वह व्यक्ति भी चुप हो गया और अपनी गाड़ी में बैठकर वहां से चला गया।

यह घटना केवल एक सड़क पर हुई बहस नहीं है, बल्कि यह उस सवाल को भी जन्म देती है कि क्या भारत जैसे विविधता वाले देश में भाषा को लेकर यह प्रकार की जबरदस्ती उचित है? जब देश की अखंडता विविधताओं में निहित है, तो क्या हमें दूसरों पर भाषा थोपने का अधिकार है?

यह वीडियो इंटरनेट पर हजारों लोगों द्वारा शेयर किया जा चुका है और बहस का मुद्दा बन गया है। कई लोगों ने महिला की साहसिक प्रतिक्रिया की सराहना की है, तो कुछ ने इसे गैर-जरूरी टकराव बताया। लेकिन इतना तो तय है कि यह घटना समाज को यह सोचने पर मजबूर कर गई है कि भाषा से ज्यादा जरूरी है आपसी सम्मान और समझ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत