न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मुंबई BMC का अगला मेयर कौन? दावेदारी में ये 6 महिला पार्षद, पूरी सूची यहां देखें

मुंबई बीएमसी का अगला मेयर कौन होगा? ओपन कैटेगरी से महिला मेयर तय होने के बाद 6 महिला पार्षदों के नाम चर्चा में हैं। जानिए दावेदारों की पूरी सूची, चुनावी गणित और मेयर चयन से जुड़ी अहम जानकारी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 23 Jan 2026 1:43:11

मुंबई BMC का अगला मेयर कौन? दावेदारी में ये 6 महिला पार्षद, पूरी सूची यहां देखें

महाराष्ट्र की सभी 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव संपन्न हो चुके हैं और नतीजे भी सामने आ गए हैं। इस बार नगर निकाय चुनावों में भाजपा और शिवसेना गठबंधन ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। राज्य की सबसे ताकतवर और अहम मानी जाने वाली बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में भी भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने स्पष्ट जीत दर्ज की है।

चुनाव परिणाम आने के बाद गुरुवार को मुंबई समेत राज्य की सभी 29 महानगरपालिकाओं में मेयर पद के लिए आरक्षण तय करने की लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई। इस प्रक्रिया में यह साफ हो गया कि मुंबई बीएमसी में इस बार ओपन कैटेगरी से महिला मेयर चुनी जाएगी। ऐसे में राजनीतिक हलकों में यह सवाल जोर पकड़ने लगा है कि आखिर मुंबई की अगली मेयर कौन होंगी।

मेयर पद की दौड़ में कौन-कौन?

मुंबई मेयर पद के लिए भाजपा की 6 महिला पार्षदों के नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। पार्टी के भीतर इन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है—

राजश्री शिरवडकर – सायन वार्ड से पार्षद, तीन बार निर्वाचित

अल्का केरकर – बांद्रा पश्चिम से पार्षद, तीन बार की नगरसेविका

हर्षिता नार्वेकर – फोर्ट वार्ड से पार्षद, दो बार चुनी गईं

प्रीति सीटम – गोरेगांव क्षेत्र से पार्षद, दूसरी बार जीत हासिल की

योगिता कोली – मालाड से पार्षद, दो बार नगर निगम में पहुंचीं

रितू तावडे – घाटकोपर से पार्षद, दो बार निर्वाचित

इन नामों में घाटकोपर की पार्षद रितू तावडे को लेकर कुछ अंदरूनी चर्चाएं भी चल रही हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने वर्ष 2012 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था, जिस वजह से पार्टी के भीतर उनके नाम पर हल्का विरोध भी सामने आ सकता है।

कब तय होगा मुंबई का मेयर?

बीएमसी चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है। इस जीत के साथ ही मुंबई महानगरपालिका से ठाकरे परिवार के करीब तीन दशक पुराने वर्चस्व का अंत हो गया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दावोस दौरे से लौटने के बाद मेयर पद को लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।

बीएमसी का नंबर गेम समझिए

मुंबई बीएमसी चुनाव 15 जनवरी को कराए गए थे, जबकि मतगणना और नतीजे 16 जनवरी को घोषित हुए। 227 सीटों वाली इस नगर निगम में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि उसकी सहयोगी शिवसेना को 29 सीटें मिलीं।

वहीं उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) ने 65 सीटें हासिल कीं और उसकी सहयोगी मनसे को 6 सीटें मिलीं। कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आईं, AIMIM को 8 सीटें, समाजवादी पार्टी को 2 सीटें और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) को 1 सीट पर संतोष करना पड़ा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले-  'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
गलवान झड़प के बाद पहली बार भारत आए शी जिनपिंग, PM मोदी से बोले- 'आइए, हम साथ मिलकर काम करें'
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
BRICS सम्मेलन के डिनर में दिखी भारत की स्वाद और संस्कृति की झलक, खांडवी से शाही गुच्छी और मिलेट पुलाव तक परोसे गए खास व्यंजन
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
दून एक्सप्रेस में फिर मिले जिंदा कछुए, 13 दिन में दूसरी बार कार्रवाई; जनरल कोच से 78 कछुए बरामद
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
झारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत, 6 सरकारी अस्पतालों में खुलेंगे रेडिएशन सेंटर, शुरू होगी डे-केयर सुविधा
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
‘तुमसे ना हो पाएगा’ के नारे के साथ उद्धव ठाकरे गुट का फडणवीस सरकार पर हमला, मराठवाड़ा में शुरू किया आंदोलन
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
मायावती ने भतीजों को बसपा से किया दूर, अब भतीजी दीपिका पर नजर? भाई आनंद को दी साफ हिदायत
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह
‘हनुमान अंश’ को नहीं मिल पाएगी ऑस्कर में एंट्री, प्रोड्यूसर ने बताई वजह