न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हनीमून पर कितनी ज्वेलरी और कैश ले गई थी सोनम? भाई ने किया बड़ा खुलासा

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम के भाई ने नार्को टेस्ट की पेशकश की। हनीमून पर सोनम के साथ गए कैश और ज्वेलरी को लेकर भी बड़ा खुलासा हुआ।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 3:30:15

हनीमून पर कितनी ज्वेलरी और कैश ले गई थी सोनम? भाई ने किया बड़ा खुलासा

राजा रघुवंशी की सनसनीखेज हत्या की आरोपी सोनम के भाई गोविंद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि वह नार्को टेस्ट जैसी जांच प्रक्रिया के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सोनम के भाई गोविंद ने साफ कहा कि यदि राजा के परिवार को उनके ऊपर कोई भी संदेह है, तो वे जांच करवा सकते हैं और वह नार्को टेस्ट जैसे सख्त टेस्ट के लिए भी राजी हैं। इससे पहले गोविंद, राजा के परिवार से मिलने और दुख साझा करने उनके घर भी जा चुके हैं।

गोविंद ने यह भी खुलासा किया है कि हत्या के दिन हनीमून पर जाते समय सोनम अपने साथ कितनी मात्रा में सोना और नकद लेकर गई थी। उन्होंने कहा, "जितनी भी सत्यता हमारे पास है, हमने वो मीडिया और संबंधित परिवार तक पहुंचाई है। यदि फिर भी किसी को संदेह है तो हम हर प्रकार की जांच और पूछताछ में सहयोग देने को तैयार हैं।"

गोविंद ने बताया कि वह राजा की तेरहवीं पर बिन बुलाए खुद गए थे। एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा, "उन्होंने हमें नहीं बुलाया था, लेकिन मैं खुद चला गया क्योंकि राजा के प्रति मेरे मन में सच्चा सम्मान था। अगर अब वे हमें मना कर रहे हैं, तो यह उनका निर्णय है।"

मेघालय पुलिस के संबंध में गोविंद ने बताया कि उन्हें शिलॉन्ग बुलाए जाने की सूचना मिली है लेकिन कोई अधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा, "जब भी मुझे बुलाया जाएगा, मैं पहली फ्लाइट से पहुंच जाऊंगा।"

सोनम हनीमून पर क्या लेकर गई थी?

इस सवाल के जवाब में गोविंद ने बताया, "वो कुछ जेवरात जैसे मंगलसूत्र लेकर गई थी जो अब पुलिस के पास है। बाकी कुछ नाक-कान के गहने थे। बाकी सारे जेवरात अभी भी हमारे पास सुरक्षित हैं। कैश की बात करें तो करीब 10-20 हजार रुपये साथ ले गई होगी। मोबाइल फोन दो ले गई थी – एक ऑफिस का और दूसरा अपना निजी। उसके अलावा और कोई कीमती चीज नहीं ले गई।"

सोनम ने राजा को पहनाई थी सोने की चेन?

इससे पहले राजा की मां उमा रघुवंशी ने बताया था कि सोनम ने राजा को हनीमून पर जाते समय सोने की चेन पहनने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एयरपोर्ट की तस्वीरें देखीं, तो बेटे के गले में सोने की चेन देखकर उन्हें अनहोनी की चिंता सताने लगी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत