न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MP: गाय को बचाने की कीमत ज़िंदगी से चुकानी पड़ी, श्योपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

श्योपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में गाय को बचाने के प्रयास में स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई, जिससे एक ही परिवार के चार लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 3:37:35

 MP: गाय को बचाने की कीमत ज़िंदगी से चुकानी पड़ी, श्योपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

श्योपुर जिले में रविवार की रात का मंजर किसी के भी दिल को झकझोर सकता है। एक छोटी सी कोशिश—एक बेज़ुबान जानवर की जान बचाने की—कई जिंदगियां लील गई। कालीं तलाई क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। यह हादसा कुछ मवेशियों, खासकर एक गाय, को बचाने के प्रयास में हुआ, जिसकी वजह से गाड़ी संतुलन खो बैठी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

इस स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग राजस्थान के कोठपुतली के निवासी थे और घर के किसी जरूरी काम से लौट रहे थे। मृतकों की पहचान विजेंद्र जाट, हरिराम यादव, उनके बेटे मुकेश यादव और हाबा सिंह गुर्जर के रूप में की गई है। पूरे परिवार के लिए यह ऐसा सदमा है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

मौके पर पहुंचीं देहात थाना प्रभारी शशि तोमर ने घटना की पुष्टि की और बताया कि यह हादसा गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। चारों की मौके पर ही मौत हो गई और दुर्भाग्यवश गाय की भी जान चली गई। श्योपुर पहुंचे मृतकों के परिजन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि सभी लोग अशोकनगर में डंपर चलाने का काम करते थे और घर पर कुछ जरूरी कार्य था, इसलिए वापस लौट रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तत्काल सभी शवों को क्षतिग्रस्त वाहन से निकालकर श्योपुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है। थाना प्रभारी शशि तोमर के अनुसार, हादसा अशोकनगर से कोठपुतली लौटते वक्त हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

टैरिफ विवाद के बीच दिसंबर में अमेरिका जा सकते हैं पीएम मोदी, G20 में ट्रंप से मुलाकात संभव

SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए

नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार

गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार

'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश

SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा

राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान

मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे

सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने

श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला

सहजन के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट पराठे, नाश्ते में मिलेगा सेहत और स्वाद दोनों

‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी

बेजान और थकी त्वचा के लिए 7 दिनों की खास देखभाल, जानें हर दिन क्या करना है

बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब