न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, भाई ने सोनम के माता-पिता पर जताया गहरा शक, कहा– उनसे भी हो सख्त पूछताछ

राजा रघुवंशी हत्याकांड में नया मोड़ आया है जब राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने सोनम के माता-पिता पर शक जताया है। सचिन ने कहा कि तंत्र-मंत्र से बेटी को वापस बुलाया गया और अब उनसे भी सख्ती से पूछताछ होनी चाहिए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 3:56:36

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, भाई ने सोनम के माता-पिता पर जताया गहरा शक, कहा– उनसे भी हो सख्त पूछताछ

राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन चौंकाने वाली नई बातें सामने आ रही हैं। अब राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने शक की सुई सोनम के माता-पिता की ओर घुमा दी है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने गंभीर आरोप लगाए। राजा के भाई सचिन ने खुलासा किया कि राजा के अंतिम संस्कार के समय जब सोनम के पिता घर पहुंचे तो पूरे वक्त सिर झुकाए चुपचाप बैठे रहे, लेकिन जैसे ही मीडिया ने उनकी बेटी के बारे में सवाल किया, वो अचानक भड़क गए और नाराज़गी दिखाने लगे। यह व्यवहार उन्हें बेहद अजीब लगा।

राजा के भाई ने पुलिस प्रशासन से सख़्त अपील की है कि जिस तरह से सोनम और अन्य आरोपियों से पूछताछ हो रही है, उसी तरह उसके माता-पिता से भी गहन और कठोर पूछताछ की जानी चाहिए ताकि कोई कड़ी छूट न जाए।

सबसे बड़ा संदेह अब किस पर है, इस पर खुलकर बोलते हुए सचिन ने कहा कि उन्हें शक है कि सोनम के माता-पिता, विशेष रूप से उसकी मां, इस पूरे मामले में किसी न किसी रूप में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि जब राजा और सोनम के लापता होने की खबर आई थी, तब सोनम के परिवार ने किसी तांत्रिक के कहने पर अपनी बेटी की फोटो उल्टी टांग दी थी—एक ऐसा टोटका जो प्रायः तांत्रिक विद्या में किया जाता है। लेकिन सवाल यह है कि उन्होंने सिर्फ बेटी की फोटो उलटी क्यों टांगी? क्या उन्हें राजा की चिंता नहीं थी?

सचिन ने आगे कहा कि एक मां को अपनी बेटी की हर हरकत की जानकारी होती है। इसलिए, मां को शक से बाहर नहीं रखा जा सकता। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि केवल अफेयर के बारे में नहीं, बल्कि पूरे षड्यंत्र की जानकारी मां को हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि सोनम का भाई गोविंद इस मामले में पूरी तरह निर्दोष है और उसने इस परिवार का साथ निभाया है।

राजा के भाई ने यह भी बताया कि सोनम के माता-पिता पहले से दावा कर रहे थे कि उनकी बेटी वापस आ जाएगी और जैसा उन्होंने कहा, वैसा ही हुआ। उन्होंने यह भी जोड़ा कि माता-पिता द्वारा तंत्र-मंत्र का सहारा लिया जाना इस पूरे केस को और रहस्यमयी बना देता है।

अंत में, सोनम को आड़े हाथों लेते हुए सचिन ने भावुक होकर कहा कि एक लड़की ने अपनी स्वार्थ और इच्छाओं के लिए न केवल अपने पति की जान ले ली, बल्कि सात परिवारों को बर्बाद कर दिया। इस घटना ने राजा के परिवार, सोनम के परिवार और चार आरोपियों के परिवारों की खुशियां भी छीन ली हैं। अब इन सबकी ज़िंदगी में केवल अंधेरा रह गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स 2026 में जीता सिल्वर, 28 साल बाद भारत को वेटलिफ्टिंग में मिला पदक
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
SIR पर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फैसले सभी की मंजूरी से हुए
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
नंदीग्राम-रेजीनगर उपचुनाव में BJP के साथ आई NCPI, सायोनी घोष के प्रचार करने की भी संभावना; बीजेपी ने गठबंधन से किया इनकार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
गरबा में मुस्लिम युवकों की मौजूदगी पर रामेश्वर शर्मा ने उठाए सवाल, ‘लव जिहाद’ वाले बयान पर कांग्रेस-AIMIM का पलटवार
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
'बिना नागरिकता के डाला वोट' के आरोप पर सोनिया गांधी घिरीं? BJP के हमले के बीच कोर्ट का नया आदेश
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
SIR पर 14 आपत्तियों की रिपोर्ट से चुनाव आयोग पर सवाल, विपक्ष ने CEC ज्ञानेश कुमार को घेरा
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
राष्ट्रीय पुरस्कार लेने से पहले खुद कपड़े प्रेस करते दिखे संजय मिश्रा, सादगी भरे इस अंदाज ने खींचा ध्यान
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
मंगलवार को ‘हनुमान अंश’ ने फिर दिखाया दम, 47वें दिन 4.90 करोड़ की कमाई; ‘मिर्जापुर द मूवी’ भी आगे
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
सुनीता नहीं, रानी स्वर्णकार के साथ नजर आए गोविंदा, गणपति दर्शन का वीडियो आया सामने
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
श्रद्धा कपूर की ‘ईठा’ के लिए साफ हुई 4 दिसंबर की राह, अक्षय-अजय-प्रभास की फिल्मों से टला मुकाबला
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
RO पानी का TDS कितना होना चाहिए? 50, 100 या 300, जानें क्या कहते हैं मानक
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
‘हनुमान अंश’ ने 7वें सोमवार भी की करोड़ों में कमाई, ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 18वें दिन जलवा; ‘दायरा’ और ‘वाइब’ की कमाई लाखों में सिमटी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
डॉक्टर से पूछे बिना Painkiller और Antibiotic लेना पड़ सकता है भारी, CDSCO की चेतावनी
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित
यूसुफ पठान समेत सात पूर्व TMC नेताओं को NCPI में अहम जिम्मेदारियां, 27 पदाधिकारियों के नाम घोषित