न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, सोनम ने एक महीने में 234 बार की इस शख्स से बात!

इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, सोनम रघुवंशी ने संजय वर्मा नामक शख्स से एक महीने में 234 बार की फोन पर बातचीत। पुलिस को मिले सोनम के गायब मोबाइल से राज खुलने की उम्मीद, तीन राज्यों में जारी है सर्च ऑपरेशन।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 18 Jun 2025 4:56:34

राजा रघुवंशी मर्डर केस में नया मोड़, सोनम ने एक महीने में 234 बार की इस शख्स से बात!

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब एक और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के तीन मोबाइल फोन इस पूरे मामले में कई राज खोलने वाले हैं। हत्या की साजिश और उसके बाद की गतिविधियों को छुपाने के लिए, आरोपियों में से एक आकाश ने सोनम के मोबाइल फोन को नष्ट कर दिया था। मर्डर के बाद सोनम ने अपना फोन आकाश को सौंपा, जिसने तुरंत उन फोनों को नष्ट कर दिया। बताया जा रहा है कि राजा की हत्या के बाद सोनम ने घटनास्थल पर ही अपने तीनों फोन स्विच ऑफ कर दिए थे।

पुलिस जांच में सामने आया है कि सोनम का एक फोन इंदौर में व्हाट्सएप एक्टिविटी के लिए कुछ देर के लिए चालू हुआ था, जिससे उसे ट्रैक किया गया। यह लापरवाही उसके लिए भारी पड़ गई। मेघालय पुलिस इस कड़ी को पकड़ते हुए तीन राज्यों—मध्य प्रदेश, असम (गुवाहाटी), और उत्तर प्रदेश—में सर्च ऑपरेशन चला रही है। राजा रघुवंशी का फोन भी खुद सोनम ने तोड़ा, और आरोपी विशाल ने उसे एक गहरी खाई में फेंक दिया।

नए किरदार की चौंकाने वाली एंट्री

अब इस केस में एक और नया रहस्यमयी किरदार "संजय वर्मा" सामने आया है, जिससे सोनम ने 1 मार्च से 8 अप्रैल के बीच 234 बार बात की। फोन कॉल्स की यह संख्या इस बात की ओर इशारा करती है कि संजय इस साजिश में अहम भूमिका निभा सकता है। ट्रू कॉलर पर जिस नंबर से बातचीत हुई, वह संजय वर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड है। हालांकि 8 जून की रात 11:20 बजे यह नंबर ऑफलाइन हो गया, और इसी रात गाजीपुर में सोनम की उपस्थिति दर्ज की गई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस नंबर की गहराई से जांच की जा रही है। कुछ अधिकारियों को शक है कि यह नंबर फर्जी नाम पर रजिस्टर्ड हो सकता है।

पुलिस की गहन पूछताछ और जांच

इधर, शिलॉन्ग पुलिस की एक टीम मंगलवार को इंदौर स्थित राजा रघुवंशी के घर पहुंची, जहां उन्होंने परिजनों से लंबी पूछताछ की। टीम ने राजा की मां और भाई विपिन रघुवंशी से भी सोनम के व्यवहार और शादी के बाद के दिनचर्या से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस की यह जांच अब अंतरराज्यीय स्तर पर जा पहुंची है, जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि यह हत्या केवल एक पारिवारिक विवाद नहीं, बल्कि एक गहरी और सोची-समझी साजिश का हिस्सा हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत