न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

भोपाल में घर पर प्रिंटर से 2 लाख रुपये के नकली नोट छापने वाला युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन वीडियो से ली ट्रेनिंग

भोपाल में 21 वर्षीय युवक ने घर पर प्रिंटर और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल कर 2 लाख रुपये के नकली नोट छापे। ऑनलाइन वीडियो देखकर उसने ट्रेनिंग ली थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर नकली नोट और उपकरण जब्त किए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 16 Nov 2025 5:52:25

भोपाल में घर पर प्रिंटर से 2 लाख रुपये के नकली नोट छापने वाला युवक गिरफ्तार, ऑनलाइन वीडियो से ली ट्रेनिंग

भोपाल: आम तौर पर लोग घर पर प्रिंटर का इस्तेमाल डॉक्यूमेंट प्रिंट, फोटो स्कैन या फोटोकॉपी निकालने के लिए करते हैं, लेकिन भोपाल में एक युवक ने इसे अवैध उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर उसके घर से 2 लाख रुपये से अधिक मूल्य के नकली नोट और अन्य उपकरण जब्त किए हैं। आरोपी पहले प्रिंटिंग प्रेस में काम कर चुका था।

कैसे हुआ खुलासा

एडिश्नल डीसीपी जोन-2 गौतम सोलंकी ने बताया कि 14 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली कि काली शर्ट पहने एक युवक निजामुद्दीन इलाके में 500 रुपये के नकली नोट लेकर घूम रहा है और उन्हें बाजार में चलाने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने जाल बिछाया और युवक को हिरासत में ले लिया। प्रारंभिक पूछताछ में उसने खुद को भोपाल के करोंद निवासी विवेक यादव बताया। तलाशी के दौरान 500 रुपये के 23 नकली नोट बरामद हुए, जो असली नोट जैसे दिख रहे थे।

ऑनलाइन वीडियो से मिली ट्रेनिंग

जांच में पुलिस ने उसका मोबाइल फोन चेक किया, जिसमें कई नकली नोट बनाने के वीडियोज मिले। यादव ने पुलिस को बताया कि उसने बार-बार वीडियो देखकर नकली नोट बनाने की पूरी प्रक्रिया सीखी। प्रिंटिंग प्रेस में काम करने के अनुभव की वजह से उसे सही रंग संयोजन और कटिंग की समझ थी। उसने ऑनलाइन विशेष कागज मंगवाए, ब्लेड से शीट काटी, पेंसिल से निशान बनाए और आरबीआई स्ट्रिप को कागज पर चिपकाकर दो शीट जोड़ दी। इसके बाद डिजाइन प्रिंट कर, वॉटरमार्क और करेंसी वैल्यू लगाकर नकली नोट तैयार किए।

नकली नोट से की खरीदारी

पुलिस के अनुसार, यादव अब तक लाखों रुपये के नकली नोट बाजार में चला चुका है। नोट बनाने के बाद वह किराए के मकान से विभिन्न इलाकों में जाकर 500 रुपये के नकली नोटों से छोटी-मोटी चीजें खरीदता और बदले में असली नोट इकट्ठा करता। पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने 5-6 लाख रुपये के नकली नोट बाजार में चलाए।

जब्त सामान और कानूनी कार्रवाई

युवक के घर की तलाशी के दौरान 500 रुपये के 428 नकली नोट बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 2,25,500 रुपये थी। इसके अलावा उसके पास कंप्यूटर, प्रिंटर, पंचिंग मशीन, नोट काटने की डाई, विशेष कागज, कटर, पेंसिल, स्टील स्केल, लाइट बॉक्स और डॉट-स्टेपिंग फाइल भी मिले। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नकली नोट बनाने और चलाने के मामले में कड़ी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
GSLV-F17 की सफल उड़ान से ISRO की बड़ी उपलब्धि, PM मोदी ने बताया देश के लिए गर्व का पल
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
अखिलेश यादव और आशुतोष रांका की मुलाकात से बढ़ी हलचल, डेढ़ घंटे तक चली बैठक
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
नासिक में आदिवासी छात्रों के प्रदर्शन के बीच अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो मुंबई तक करेंगे मार्च
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
iQOO 16 के कैमरा डिजाइन में दिखेगा नया अंदाज, ट्राइएंगल मॉड्यूल के साथ मिल सकते हैं ये दमदार फीचर्स
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ अब विदेशों में दिखाएगी जलवा, 11 सितंबर से सिनेमाघरों में दस्तक
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
‘हनुमान अंश’ की कमाई ने चौंकाया, 28वें दिन 11 करोड़ का कलेक्शन; ‘टॉक्सिक’ और ‘आवारापन 2’ की रफ्तार धीमी
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ का दबदबा, 12.55 करोड़ पहुंची एडवांस बुकिंग
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी