न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान: ‘सारी फसाद की जड़ RSS, इसे बैन कर देना चाहिए’

कर्नाटक में आरएसएस बनाम कांग्रेस की सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आरएसएस पर निशाना साधते हुए इसे देश की अव्यवस्था की जड़ बताया और प्रतिबंध लगाने की मांग की। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने पलटवार करते हुए कहा कि नेहरू ने कश्मीर के पूर्ण एकीकरण को रोका था।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 31 Oct 2025 3:26:12

मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान: ‘सारी फसाद की जड़ RSS, इसे बैन कर देना चाहिए’

कर्नाटक की राजनीति में आरएसएस बनाम कांग्रेस का विवाद लगातार गहराता जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा आरएसएस के कार्यक्रमों पर रोक लगाने के कदम के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी खुलकर इस फैसले का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि उनकी निजी राय में आरएसएस को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए, क्योंकि देश में कानून-व्यवस्था की अधिकतर समस्याओं की जड़ आरएसएस और भाजपा की विचारधारा से जुड़ी है।

खरगे ने कहा, “1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद सरदार वल्लभभाई पटेल ने भी आरएसएस की आलोचना की थी। उसी समय देश के धर्मनिरपेक्ष ढांचे को बचाने के लिए इसे बैन किया गया था।”

मोदी पर भी साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि वे “झूठ को सच में बदलने की कला में माहिर हैं।” खरगे ने कहा कि भाजपा हर मसले पर कांग्रेस को दोष देती है, जबकि खुद की गलतियों पर कभी नजर नहीं डालती। उन्होंने कहा, “सच को मिटाने की जितनी कोशिश कर लो, वो मिटेगा नहीं।”

सरदार पटेल और इंदिरा गांधी को किया याद

खरगे ने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक है — यह सरदार पटेल की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि दोनों का दिन है। उन्होंने कहा, “सरदार पटेल जहां लौह पुरुष थे, वहीं इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। दोनों ने ही देश को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस का इतिहास इस देश के निर्माण से जुड़ा है। सरदार पटेल के एक पत्र का उल्लेख करते हुए खरगे ने कहा, “पटेल ने खुद आरएसएस की भूमिका पर सवाल उठाए थे और लिखा था कि गांधीजी की हत्या के पीछे जो माहौल बना, वह आरएसएस की विचारधारा से प्रेरित था।”

“नेहरू और पटेल के बीच कोई मतभेद नहीं था”

कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि “आरएसएस और भाजपा हमेशा नेहरू और पटेल के बीच मतभेद की बातें करती रहती हैं, जबकि हकीकत यह है कि दोनों नेताओं के बीच गहरा सम्मान और सहयोग था।”
उन्होंने कहा कि नेहरू ने न केवल पटेल की सराहना की थी, बल्कि गुजरात में पटेल की प्रतिमा का अनावरण और सरदार सरोवर बांध की नींव भी रखी थी।
खरगे ने तंज कसा, “भाजपा को चाहिए कि दही में कंकड़ ढूंढना बंद करे, इतिहास खुद उनके सामने आईना है।”

पीएम मोदी का पलटवार: “नेहरू ने रोका कश्मीर का एकीकरण”

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुजरात के एकता नगर में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। मोदी ने कहा कि “सरदार पटेल पूरे कश्मीर को भारत में मिलाना चाहते थे, लेकिन नेहरू ने उनकी इच्छा पूरी नहीं होने दी।”

मोदी ने आगे कहा, “पटेल का मानना था कि इतिहास को लिखने में नहीं, बल्कि इतिहास बनाने में समय लगाना चाहिए। अगर उस समय कश्मीर का एकीकरण अन्य रियासतों की तरह हो गया होता, तो देश को दशकों तक पीड़ा नहीं झेलनी पड़ती।”

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस की उस “गलती” को देश के लिए महंगा बताते हुए कहा कि अलग संविधान और अलग झंडा देकर कश्मीर को विशेष दर्जा देना एक बड़ी चूक थी, जिसके परिणाम देश को लंबे समय तक भुगतने पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत