न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। 24 लोगों पर FIR दर्ज, 6 आरोपी गिरफ्तार और 1,483 स्थानों पर छापेमारी। आपूर्ति और निगरानी 24 घंटे सक्रिय कंट्रोल रूम के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Sat, 14 Mar 2026 8:28:47

यूपी में पेट्रोल-डीजल और LPG की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, 24 लोगों पर FIR, 6 आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्य सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया गया। जिला स्तर पर गठित प्रवर्तन टीमों ने अलग-अलग क्षेत्रों में कुल 1,483 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर चार एलपीजी वितरकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

अधिकारियों के अनुसार एलपीजी गैस की अवैध बिक्री और कालाबाजारी में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। इस मामले में 20 और एफआईआर दर्ज की गईं, जबकि मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त 19 अन्य व्यक्तियों के खिलाफ भी अभियोजन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

प्रदेशभर में चलाए गए इस अभियान के तहत शुक्रवार को कुल 1,483 स्थानों पर जांच और छापेमारी की गई। इस दौरान जहां भी नियमों का उल्लंघन पाया गया, वहां तत्काल कार्रवाई की गई। अधिकारियों के मुताबिक 19 मामलों में अभियोजन दर्ज किया गया है, ताकि भविष्य में इस तरह की गड़बड़ियों को रोका जा सके।

राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और किसी भी तरह की समस्या का तुरंत समाधान करने के लिए खाद्यायुक्त कार्यालय में एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम चौबीसों घंटे सक्रिय रहेगा और पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति से जुड़ी सूचनाओं के आदान-प्रदान और निगरानी का काम करेगा। यहां खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी शिकायत या समस्या पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

इसके साथ ही विभाग के होम कंट्रोल रूम में भी अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। राज्य के विभिन्न जिलों में भी अलग-अलग कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, जो स्थानीय स्तर पर आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखेंगे। प्रशासन का कहना है कि इन व्यवस्थाओं के माध्यम से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की उपलब्धता पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

खाद्य एवं रसद विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को प्रदेश में कार्यरत 4,108 एलपीजी वितरकों के जरिए उपभोक्ताओं को उनकी बुकिंग के अनुसार गैस सिलिंडरों की रिफिल डिलीवरी की गई। विभाग का कहना है कि वितरकों के पास एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और आपूर्ति में किसी तरह की कमी नहीं है।

इसके अलावा भारत सरकार ने वाणिज्यिक गैस सिलिंडरों की कुल खपत के 20 प्रतिशत तक अतिरिक्त आवंटन की अनुमति दी है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में गैस की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सकेगी और वहां भी आपूर्ति प्रभावित नहीं होगी। प्रशासन ने साफ किया है कि कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ताकि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
अभिजीत दिपके बोले- आंदोलन के बड़े फैसले आशुतोष रांका और सौरव दास लेते थे, दिवाली तक CJP का प्रदर्शन नहीं
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
‘गाड़ी में घुमाकर बदनाम किया, अब ऐसा सबक सिखाऊंगी कि…’, शिवा शर्मा को धमकाने वाले श्रद्धा दुबे के 2 कथित ऑडियो वायरल
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
अभिजीत दीपके ने क्यों रोका CJP का आंदोलन? रांका-दास की गिरफ्तारी या बांग्लादेश से तुलना की चिंता
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
टाइगर श्रॉफ ने फायरिंग के बाद इंस्टाग्राम पर लाइक किया पहला पोस्ट, 'जिंदगी भर के लिए गायब हो जाता' वाली लाइन ने खींचा ध्यान
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
वियतनाम जाने के आरोपों के बीच राहुल गांधी की नई तस्वीर आई सामने, प्रियंका गांधी के साथ Vision IAS के छात्रों से की मुलाकात
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
चलती बाइक पर अचानक फटा मोबाइल, सड़क पर गिरा युवक; अस्पताल में तोड़ा दम
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
पश्चिम बंगाल में टैक्स फ्री होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’, विजयादशमी पर CM शुभेंदु अधिकारी ने किया ऐलान
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
अभिजीत दीपके ने उद्धव ठाकरे को कहा धन्यवाद, सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
पंजाब में 3 लाख सरकारी कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल, रोडवेज की 3,000 से ज्यादा बसों पर पड़ सकता है असर
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
अखिलेश यादव कल रामपुर में आजम खां से करेंगे मुलाकात, जेल में 45 मिनट होगी बातचीत; ओम प्रकाश राजभर ने साधा निशाना
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
‘रिजीम चेंज’ की आशंका पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, बांग्लादेश जैसे हालात को लेकर दी प्रतिक्रिया
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
शिवा शर्मा हत्याकांड: पुलिस को चकमा देकर लखनऊ पहुंची श्रद्धा दुबे, हाई कोर्ट में बेल की अर्जी; अफसरों पर गिरी गाज
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
गोल्डन टेंपल में अरदास करते हुए भावुक हुईं सारा अली खान, आयुष्मान खुराना के साथ लिया वाहेगुरु का आशीर्वाद
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप
अखिलेश यादव ने SIR में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर उठाए सवाल, चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप