Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर सीएनजी ऑटो में धमाके, इलाके में मची भगदड़

जमशेदपुर के टाटानगर रेलवे स्टेशन के पास सीएनजी ऑटो में आग लगने से दो जोरदार धमाके हुए, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल टीम ने समय रहते स्थिति पर काबू पाया, कोई हताहत नहीं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 24 Nov 2025 1:58:44

टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर सीएनजी ऑटो में धमाके, इलाके में मची भगदड़

जमशेदपुर: सोमवार सुबह लगभग साढ़े 11 बजे टाटानगर रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार के पास दो जोरदार धमाके हुए, जिसने पूरे स्टेशन क्षेत्र में दहशत मचा दी। जानकारी के अनुसार, यह घटना एक सीएनजी ऑटो में अचानक लगी आग के कारण हुई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, ऑटो को कीताडीह निवासी पवन राय चला रहे थे। सुबह वह यात्रियों को लेकर स्टेशन की ओर बढ़ रहे थे, तभी ऑटो के नीचे से चिंगारी निकलती देख आसपास के लोगों ने उन्हें आगाह किया। चेतावनी के कुछ ही क्षण बाद ऑटो से धुंआ उठने लगा और आग भड़क गई। चालक और सभी यात्री तुरंत नीचे उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना टल गई।

सीएनजी सिलेंडर के कारण दो जोरदार धमाके

ऑटो आग की लपटों में घिरते ही अचानक सीएनजी सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इसके कारण एक-एक कर दो जोरदार धमाके हुए, जिनकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग दहशत में इधर-उधर भागने लगे। कुछ देर के लिए स्टेशन के बाहर आवागमन भी बाधित हो गया।
आपातकर्मियों ने संभाली स्थिति

घटना की सूचना मिलते ही पीसीआर वैन, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया और इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ। राहत की बात यह रही कि इस पूरे हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली।

जांच में जुटी पुलिस और दमकल विभाग

पुलिस और दमकल विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि इससे पहले शनिवार सुबह स्टेशन के बाहर एक होंडा सिटी कार में भी आग लग गई थी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। टाटानगर स्टेशन के आसपास सुरक्षा और सतर्कता बढ़ा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
बिहार में शुरू हुआ विकास परियोजनाओं का बड़ा अध्याय, पीएम मोदी ने 4,280 करोड़ के ‘नीतीश सेतु’ का किया उद्घाटन
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
आठ साल बाद लद्दाख में पंचायत और नगर निकाय चुनाव, दोपहर तक पंचायत क्षेत्रों में 48.21% मतदान
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सर्वाइकल कैंसर से बचाव की मुहिम को बड़ी सफलता, भारत में HPV वैक्सीन की एक करोड़ डोज पूरी
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
सियांग मेगा डैम विवाद पर अमित शाह का आश्वासन, बोले- स्थानीय लोगों की चिंताओं को बातचीत से सुलझाएंगे
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, जयपुर से बंगाल जा रही एंबुलेंस पिकअप से टकराई; पांच लोगों की मौत
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
रेलवे में 1,265 स्टेशन मास्टर पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 25 नवंबर तक करें आवेदन
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
मणिपुर में कथित जहरीली शराब से हड़कंप, तीन दिनों में 15 लोगों की मौत; 150 मरीजों का इलाज जारी
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
2026 में बदल रहा है मेकअप का अंदाज, अब परफेक्ट लुक से ज्यादा पसंद आ रहा है नेचुरल स्टाइल
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
अच्छी सेहत के लिए संतुलित आहार क्यों है जरूरी? जानें रोजाना क्या खाएं
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
बार-बार होती है कब्ज की समस्या? पाचन सुधारने के लिए अपनाएं ये आदतें
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
आज का राशिफल 21 नवंबर 2026: मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
भारत में स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, तीसरी तिमाही में शिपमेंट 23% तक गिरा
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
Make in India: कंप्यूटर, लैपटॉप और सर्वर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार का नया कदम
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज
कुर्ते से इंडो-वेस्टर्न तक, पुरुषों के लिए एथनिक फैशन के शानदार आइडियाज