न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली में लाइफ सपोर्ट पर चल रहा इलाज; जानिए ताज़ा स्वास्थ्य स्थिति

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया है। जानिए ताज़ा स्वास्थ्य अपडेट और राज्यभर में हो रही दुआओं के बारे में।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 04 Aug 2025 08:41:17

झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की हालत गंभीर, दिल्ली में लाइफ सपोर्ट पर चल रहा इलाज; जानिए ताज़ा स्वास्थ्य स्थिति

झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही है और फिलहाल उनकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। उन्हें दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, जमशेदपुर स्थित उनके आवास पर बाथरूम में फिसलकर गिरने से उन्हें सिर में गंभीर चोट आई थी। इस दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल एयर एम्बुलेंस से दिल्ली भेजा गया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रविवार, 3 अगस्त को अस्पताल पहुंचकर रामदास सोरेन की तबीयत का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की एक विशेष मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही।

इससे एक दिन पहले, शनिवार, 2 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अपोलो अस्पताल पहुंचे और रामदास सोरेन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए लिखा, “रामदास दा झारखंड आंदोलन की मजबूत आवाज़ रहे हैं। उनके जीवन का हर पल संघर्ष से भरा रहा है और उन्होंने हर बार मुश्किलों को हराया है। इस बार भी वे मजबूती से वापसी करेंगे। भगवान मरांग बुरु उन्हें शक्ति और धैर्य प्रदान करें।”

रामदास सोरेन की बिगड़ती हालत की खबर से झारखंड में चिंता की लहर दौड़ गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता और ज़मीनी कार्यकर्ता के रूप में वे न सिर्फ आदिवासी समुदाय में, बल्कि पूरे राज्य में अत्यधिक सम्मानित और लोकप्रिय हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं से लेकर आम जनता तक, हर कोई उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। राज्य के विभिन्न जिलों में उनके लिए पूजा-पाठ और दुआओं का सिलसिला जारी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पवन हंस हेलिकॉप्टर में उड़ान के कुछ ही मिनट बाद आई तकनीकी खराबी, समुद्र में सुरक्षित क्रैश-लैंडिंग

'अभी कुछ कहना जल्दबाजी है', अमेरिका टैरिफ विवाद पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

लखनऊ में बेटे ने की पिता की गोली मारकर हत्या, शव काटकर नीले ड्रम में छुपाया, इलाके में मचा हड़कंप

iQOO 15R आज भारत में लॉन्च, जानें फोन के फीचर्स और संभावित कीमत

लखनऊ मर्डर केस का नया खुलासा: पिता की हत्या करने वाला अक्षत था बेहद शातिर, घर से कैश और गहने लेकर हुआ था फरार

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने बदला रुख! पहले थे गिरफ्तारी के लिए तैयार, अब हाईकोर्ट में दी अग्रिम जमानत की याचिका

फाइबर की कमी दूर करने के लिए इन 10 फूड्स को अपनी डाइट में करें शामिल, शाकाहारी लोगों के लिए बेस्ट विकल्प

क्या हाई-प्रोटीन डाइट वाकई है फायदेमंद या सिर्फ ओवरहाइप्ड ट्रेंड? जानिए सच

AI समिट प्रोटेस्ट पर कार्रवाई, गिरफ्तार IYC अध्यक्ष उदयभान चिब 4 दिन की पुलिस रिमांड पर

Motorola Edge 70 फ्यूजन का कर रहे हैं इंतजार? लॉन्च से पहले जानें फीचर्स, कैमरे को लेकर कंपनी का बड़ा दावा

गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई संग फराह खान की मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की खास तस्वीरें

गुड़-शहद क्या सच में बेहतर विकल्प? जामुन-मेथी से डायबिटीज ठीक होने के दावों की सच्चाई जानिए

सैमसंग गैलेक्सी S26 अल्ट्रा लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा बिल्ट-इन प्राइवेसी स्क्रीन फीचर

कुत्ते के चाटने से महिला को हुआ जानलेवा सेप्सिस, काटने पड़े हाथ-पैर; जानें कैसे हो सकता है गंभीर इंफेक्शन