न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

झारखंड: यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापना, 100-500 की गड्डियां बरामद; 3 जालसाज गिरफ्तार

झारखंड के पाकुड़ में बड़ा खुलासा! यूट्यूब से जाली नोट छापने की तकनीक सीखने वाले गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार। ₹100 और ₹500 की नकली गड्डियां व मशीन जब्त। जानें कैसे हुआ ये भंडाफोड़।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sun, 20 Jul 2025 3:07:55

झारखंड: यूट्यूब से सीखा नकली नोट छापना, 100-500 की गड्डियां बरामद; 3 जालसाज गिरफ्तार

पाकुड़। झारखंड के पाकुड़ से पुलिस ने नकली नोट छापने वाले एक गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों ने पहले यूट्यूब से जाली नोट छापने की तकनीक सीखी और फिर इस गोरखधंधे को अंजाम देना शुरू कर दिया। पाकुड़ के एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक टीम गठित की गई, जिसने इस नकली नोट छापने के कारोबार में शामिल इन तीन आरोपियों को धर दबोचा। इनके पास से लगभग ₹7100 के जाली नोट और नोट छापने की मशीन सहित कई अन्य उपकरण जब्त किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पाकुड़िया थाना क्षेत्र के राजपोखर निवासी बादशाह खान, गोड्डा जिला के सुंदर पहाड़ी थाना क्षेत्र के बड़ा धमनी निवासी दीपक पंडित और चमन लाल पंडित के रूप में हुई है। पाकुड़ जिला की एसपी निधि द्विवेदी ने बताया कि गिरोह का सरगना बादशाह खान है। उसने अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर यूट्यूब पर वीडियो देखकर जाली नोट छापने की तकनीक सीखी। इसके बाद जाली नोट छापने का धंधा शुरू कर दिया और फिर ₹100 और ₹500 के जाली नोट छापकर उन्हें स्थानीय हाट-बाजारों में खपाने का काम करने लगा।

गिरोह से जुड़े तीन लोग गिरफ्तार

लगातार नकली नोटों के बाजारों में सर्कुलेशन की जानकारी मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया था। गठित टीम ने इस गिरोह से जुड़े तीन लोगों को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया। इसके साथ ही, इस पूरे जाली नोट के नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और उनकी पहचान करने में भी पुलिस की टीम जुट गई है। यूट्यूब पर वीडियो देखकर नकली नोट छापने की तकनीक सीखकर और नकली नोट छापकर उसे बाजारों में खपाने वाले गिरोह के इन तीन सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद, यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

पहले भी पुलिस ने किया था खुलासा

पाकुड़ जिले की इस घटना से पहले, झारखंड के रांची के लोअर बाजार थाना की पुलिस ने जाली नोट के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया था। तब रांची के ही नामकुम क्षेत्र के रहने वाले पूर्व सैनिक सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार किया गया था। पूर्व सैनिक सुभाष प्रसाद को गिरफ्तार करने के बाद उसके घर की तलाशी भी ली गई थी, जहाँ से ₹500 के 29 जाली नोट बरामद किए गए थे। यह दिखाता है कि राज्य में नकली नोटों का कारोबार काफी सक्रिय है और पुलिस लगातार इस पर नकेल कसने का प्रयास कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत