न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छठ पर्व की खुशियों पर छाया मातम, झारखंड में डूबने से 25 लोगों की मौत

छठ पूजा के दौरान झारखंड में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां जलाशयों और तालाबों में डूबने से 25 लोगों की मौत हो गई। गिरिडीह, हजारीबाग, सिमडेगा और अन्य जिलों में हुई इन घटनाओं ने छठ पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 29 Oct 2025 8:25:16

छठ पर्व की खुशियों पर छाया मातम, झारखंड में डूबने से 25 लोगों की  मौत

महापर्व छठ का उल्लास पूरे झारखंड सहित देश के कई राज्यों में देखने को मिला। लेकिन जहां एक ओर श्रद्धालु भगवान भास्कर की आराधना में लीन थे, वहीं दूसरी ओर कई परिवारों के घर मातम में बदल गए। जलाशयों में नहाने या अर्घ्य देने के दौरान हुई दर्दनाक घटनाओं में झारखंड में अब तक 25 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, पड़ोसी राज्य बिहार में भी 83 लोगों के डूबने से मौत की खबर है।

झारखंड में सबसे अधिक हादसे गिरिडीह जिले में हुए, जहां सात लोगों की जान चली गई। इसके अलावा हजारीबाग और सिमडेगा में चार-चार, जमशेदपुर के चांडिल में तीन, कोडरमा और देवघर में दो-दो, जबकि गढ़वा, चतरा और रांची में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई।

हजारीबाग के कटकमसांडी इलाके में एक तालाब में डूबने से दो सगी बहनों सहित चार लोगों की जान चली गई। वहीं सिमडेगा जिले के बानो क्षेत्र में भी चार नाबालिग बच्चियां डूबने से काल के गाल में समा गईं। चतरा जिले के दानरो नदी के छठ घाट पर पूजा के दौरान एक किशोर की मौत हो गई, जबकि प्रतापपुर क्षेत्र में अर्घ्य अर्पण करते समय एक अधेड़ व्यक्ति डूब गया। कोडरमा जिले में भी अलग-अलग जगहों पर 24 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत दर्ज की गई।

गिरिडीह जिले में जमुआ प्रखंड के धीरोसिंगा गांव के दिलीप राय, नवडीहा ओपी क्षेत्र की अंशु कुमारी, धनवार प्रखंड के चितरडीह गांव के नंदलाल साव, दशरोडीह के धीरज कुमार और बिरनी प्रखंड के पिपराडीह गांव में एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। अन्य कई स्थानों से भी इसी तरह की दुखद घटनाओं की सूचना मिली है।

छठ पूजा, जो सूर्योपासना और पवित्रता का प्रतीक मानी जाती है, इस बार कई परिवारों के लिए शोक का कारण बन गई। राज्य प्रशासन ने सभी जिलों को सतर्क रहने और नदी-तालाबों के किनारे सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत