न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का पुलवामा जैसा हमला करने का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

जम्मू-कश्मीर में जैश ए मोहम्मद के संभावित आतंकवादी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। माता वैष्णो देवी और कटड़ा में सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त कर दी गई है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 19 Nov 2025 8:08:11

जम्मू-कश्मीर: जैश-ए-मोहम्मद का पुलवामा जैसा हमला करने का खतरा, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

खुफिया एजेंसियों ने जैश ए मोहम्मद द्वारा संभावित नए आतंकवादी हमले को लेकर जम्मू-कश्मीर सरकार को अलर्ट भेजा है। इस अलर्ट के बाद प्रदेश में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और सभी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

दक्षिण कश्मीर में वाहन बम हमले का खतरा

सूत्रों के अनुसार, जैश ए मोहम्मद दक्षिण कश्मीर में उसी तरह से आत्मघाती हमला करने की योजना बना सकता है, जैसा उसने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में किया था। उस समय श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर लेथपोरा में सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया था।

खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक, जैश ए मोहम्मद सिर्फ जम्मू-कश्मीर तक सीमित नहीं है। संगठन दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात में भी हमले की फिराक में है। इसके पीछे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआइ का पूरा समर्थन भी है।

प्रदेश में सुरक्षा सतर्कता बढ़ाई गई

आतंकवादी योजनाओं को विफल करने के लिए जम्मू-कश्मीर में चौकसी बढ़ा दी गई है। संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की गश्त तेज कर दी गई है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे और अन्य प्रमुख सड़कों पर चल रहे वाहनों की जांच कड़ी कर दी गई है। साथ ही, हाल के महीनों में चोरी हुए वाहनों का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है, ताकि संदिग्ध वाहनों की पहचान जल्दी हो सके।

माता वैष्णो देवी और कटड़ा में सुरक्षा कड़ी

दिल्ली में लाल किले के पास हुए हालिया आत्मघाती हमले के बाद, माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से लेकर माता के भवन तक सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

कटड़ा के सभी सुरक्षा चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले वाहन की गहन जांच की जा रही है। मुख्य बस अड्डे, पंजीकरण केंद्र और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भी सुरक्षा को और सख्त किया गया है।

मां वैष्णो देवी भवन परिसर और रास्तों पर पुलिस, सीआरपीएफ और अन्य एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की यात्रा को पूरी तरह सुरक्षित और परेशानी मुक्त बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत