न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जम्मू के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, उमर अब्दुल्ला ने कहा- हालात बेहद नाज़ुक, हर पल की ले रहे हैं जानकारी

जम्मू-कश्मीर के डोडा ज़िले में बादल फटने से भारी तबाही, कई घर बहने और मलबे में दबने की आशंका। सीएम उमर अब्दुल्ला ने हालात को गंभीर बताते हुए तुरंत जम्मू पहुँचने का ऐलान किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 26 Aug 2025 1:41:17

जम्मू के डोडा में बादल फटने से मची तबाही, उमर अब्दुल्ला ने कहा- हालात बेहद नाज़ुक, हर पल की ले रहे हैं जानकारी

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। डोडा ज़िले में बादल फटने की घटना ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। कई घरों के बह जाने और मलबे के नीचे दब जाने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिए हैं, वहीं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हालात की गंभीरता को देखते हुए उच्चस्तरीय बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि स्थिति चिंताजनक है और वह खुद हर पल की जानकारी ले रहे हैं।

यातायात ठप, लोगों से एहतियात बरतने की अपील

डोडा के कमिश्नर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि तेज बारिश, भूस्खलन और पहाड़ों से गिरते पत्थरों ने हालात और कठिन बना दिए हैं। जंगलगवार नाले के पास एनएच-244 (डोडा–किश्तवाड़ मार्ग) का बड़ा हिस्सा बह जाने के कारण यातायात पूरी तरह रुक गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सड़क की बहाली तक यात्रा से परहेज करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

सीएम उमर अब्दुल्ला का ऐलान – “तुरंत पहुंच रहा हूं जम्मू”

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, “जम्मू के कई इलाकों में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। मैं खुद मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लूंगा और श्रीनगर से अगली फ्लाइट से जम्मू रवाना हो रहा हूं। आपातकालीन कामों के लिए उपायुक्तों (DCs) को अतिरिक्त फंड जारी कर दिया गया है, ताकि राहत और बहाली कार्यों में देरी न हो।”

पहले भी हो चुकी है तबाही

यह पहली बार नहीं है जब जम्मू-कश्मीर में बादल फटने से बड़ी त्रासदी सामने आई हो। हाल ही में 14 अगस्त को किश्तवाड़ ज़िले के चशोती इलाके में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। उस हादसे में कई घर मलबे में तब्दील हो गए थे और कम से कम 65 लोगों की जान चली गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत