न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यहां भोलेनाथ आपका इंतजार कर रहे हैं..., फारूक अब्दुल्ला ने देश के लोगों से की यह खास अपील

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने अमरनाथ यात्रा और वादी की खूबसूरती का ज़िक्र करते हुए देशवासियों से कश्मीर आने की अपील की। उन्होंने कहा, यहां भोलेनाथ भी आपका इंतजार कर रहे हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 27 May 2025 3:33:53

यहां भोलेनाथ आपका इंतजार कर रहे हैं..., फारूक अब्दुल्ला ने देश के लोगों से की यह खास अपील

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के वरिष्ठ नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने देश के लोगों से कश्मीर घाटी घूमने की अपील करते हुए कहा कि "यहां भोलेनाथ भी आपका इंतजार कर रहे हैं।" उन्होंने यह टिप्पणी पहलगाम में गोल्फ खेलने के बाद अमरनाथ यात्रा का ज़िक्र करते हुए की।

"सिर्फ पर्यटन पर निर्भरता खतरनाक है"

फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हमें केवल टूरिज्म पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। अगर इस रियासत को आत्मनिर्भर और स्थायी बनाना है तो ऐसी इंडस्ट्री की तरफ बढ़ना होगा जो हमें टिकाऊ आर्थिक आधार दे सके।" उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जब करगिल में गोली चली थी, तो डर के कारण पर्यटक घाटी छोड़कर भाग गए थे। उस वक्त भी लोग होटल ठीक कराने के लिए सामान गिरवी रखते थे, बैंक लोन लेते थे, टैक्सी खरीदते थे—हर कोई अपनी आजीविका को बचाने और आगे बढ़ाने के लिए संघर्ष कर रहा था।

"दरिंदों को मासूमों की तकलीफ नहीं दिखती"

अब्दुल्ला ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, "इस साल यह उम्मीद की जा रही थी कि लाखों-करोड़ों पर्यटक कश्मीर आएंगे, लेकिन हालात ऐसे हो गए हैं कि हमें उनके ठहरने की जगह भी नहीं बची।" उन्होंने हालिया हमलों की तरफ इशारा करते हुए कहा, "जिन दरिंदों ने ये हत्याएं कीं, उन्हें यह नहीं दिखता कि इन मासूमों का क्या होगा? इनके पास अल्लाह के सिवा कुछ नहीं है। यह वादी ही उनकी जिंदगी है, यहीं से ये रोज़ी-रोटी कमाते हैं।"

"देशवासियों से अपील – अमरनाथ यात्रा में आएं"

फारूक अब्दुल्ला ने हाल ही में हुए पहलगाम हमले का ज़िक्र करते हुए कहा, "हमें इस हमले का बेहद अफसोस है, लेकिन हमलोग इसके जिम्मेदार नहीं हैं। मैं देश के हर नागरिक से कहना चाहता हूं—आप फिर से कश्मीर आइए। हम आपका इंतजार कर रहे हैं... और सिर्फ हम नहीं, यहां भोलेनाथ भी आपका इंतजार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है, और देश के कोने-कोने से लोगों को इसमें शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा, "घाटी की सुंदरता को देखिए, और यह महसूस कीजिए कि यहां के लोग आपके स्वागत के लिए तैयार खड़े हैं।"

"शांति का संदेश ले जाएं प्रतिनिधिमंडल"

अब्दुल्ला ने सरकार की ओर से पाकिस्तान को एक्सपोज करने के लिए भेजे गए प्रतिनिधिमंडल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "प्रधानमंत्री ने जो प्रतिनिधिमंडल भेजा है, दुआ करता हूं कि ये वहां जाकर यह संदेश भी दें कि हम लोग अमन चाहते हैं। हम जंग नहीं चाहते। मगर अल्लाह के वास्ते—बेगुनाहों का खून बहाना बंद करो।"

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत