Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

AAP सांसद संजय सिंह नजरबंद, गेट पर चढ़कर फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर में AAP सांसद संजय सिंह को हाउस अरेस्ट किए जाने पर सियासी माहौल गर्मा गया। श्रीनगर में उन्होंने गेट पर चढ़कर फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की। वहीं विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी को लेकर आप ने सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Sep 2025 2:09:52

AAP सांसद संजय सिंह नजरबंद, गेट पर चढ़कर फारूक अब्दुल्ला से की मुलाकात

जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। पार्टी लगातार इस कार्रवाई का विरोध कर रही है। इसी कड़ी में एकजुटता जताने के लिए आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह श्रीनगर पहुंचे, जहां हालात और गरमा गए।

आप का आरोप है कि संजय सिंह को श्रीनगर में हाउस अरेस्ट कर लिया गया। पुलिस ने जिस गेस्ट हाउस में उन्हें ठहराया था, वहां बाहर का गेट बंद कर दिया गया और सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया। इसी दौरान नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला उनसे मिलने पहुंचे। संजय सिंह गेट पर चढ़ गए और वहीं से अब्दुल्ला से बातचीत की।

संजय सिंह का आरोप

संजय सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “यह बेहद दुखद है कि जम्मू-कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉ. फारूक अब्दुल्ला मुझे हाउस अरेस्ट की सूचना पाकर मिलने आए, लेकिन उन्हें भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई। अगर यह तानाशाही नहीं है, तो और क्या है?”

करीब दोपहर 1 बजे पार्टी ने घोषणा की थी कि मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के विरोध में संजय सिंह प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। लेकिन उससे पहले ही उन्हें नजरबंद कर दिया गया। दिल्ली से पहुंचे AAP विधायक इमरान हुसैन को भी पुलिस ने संजय सिंह के साथ हाउस अरेस्ट कर लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more
astrology

ताजा खबरें
View More

यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी तैयारी, राहुल गांधी सहारनपुर से शुरू कर सकते हैं मिशन 2027

'राधे-राधे' बयान पर भाजपा और सपा आमने-सामने, केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव को दिया जवाब

मुलायम सिंह यादव की 87वीं जयंती पर योगी और अखिलेश ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने याद किया उनका राजनीतिक योगदान

ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के गठबंधन ने यूपी की राजनीति में बढ़ाई गतिविधियां, 26 नवंबर को लखनऊ में रैली

यूपी चुनाव 2027 से पहले CPI, CPM और CPI-ML साथ आए, सपा-कांग्रेस से भी तालमेल की कोशिश

कुंडा में राजा भैया के कार्यक्रम में जुटे ठाकुर नेता, 2027 चुनाव से पहले सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों पर चर्चा

विंटर फैशन में छाया विनाइल कोट, जानें कैसे पहनें यह बोल्ड स्टाइल

अनूपमा रामचंद्रन ने फिर रचा इतिहास, लगातार दूसरी बार बनीं विश्व महिला स्नूकर चैंपियन

शादी के बाद घर की जिम्मेदारियों का बोझ एक ही व्यक्ति पर क्यों पड़ता है? रिश्ते में बराबरी के लिए क्या करें

अमित साध की थिएटर में वापसी, बोले- इंडिपेंडेंट फिल्मों के लिए सही रिलीज और स्क्रीन पाना बड़ी चुनौती

दिलजीत दोसांझ ने गानों पर पाबंदी को बताया दोहरा रवैया, अहमदाबाद कॉन्सर्ट में कोल्डप्ले का दिया उदाहरण

किम सू-ह्यून के पक्ष में अदालत का फैसला, विज्ञापन विवाद में एजेंसी को चुकाने होंगे करीब 6 लाख डॉलर

K-pop ग्रुप VIVIZ ने पूर्व एजेंसी के खिलाफ केस जीता, कोर्ट ने बकाया भुगतान का दिया आदेश

रिलीज से ठीक पांच दिन पहले टली राश्मिका मंदाना की ‘मायसा’, अभिनेत्री को भी नहीं पता नई तारीख