न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला से गैंगरेप, पटरियों पर फेंका, गुजरती ट्रेन से कटा पैर

हरियाणा के पानीपत में एक महिला के साथ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में गैंगरेप की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। आरोपियों ने वारदात के बाद उसे पटरियों पर फेंका, जहां ट्रेन के गुजरने से उसका पैर कट गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 07 Jul 2025 4:08:42

स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में महिला से गैंगरेप, पटरियों पर फेंका, गुजरती ट्रेन से कटा पैर

हरियाणा के पानीपत से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसे सुनकर किसी का भी दिल कांप जाए। यहां एक महिला के साथ चलती जिंदगी अचानक रुक गई, जब कुछ हैवानों ने उसकी अस्मिता को रौंद डाला। 35 वर्षीय महिला के साथ स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के खाली डिब्बे में गैंगरेप किया गया। इस दर्दनाक वारदात के बाद उसे सोनीपत ले जाकर पटरियों पर फेंक दिया गया, जहां से गुजरती ट्रेन ने उसका एक पैर काट डाला।

पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

पुलिस के मुताबिक, महिला 24 जून को पति से कहासुनी के बाद घर से निकल गई थी। पहले भी ऐसा हो चुका था, इसलिए परिवार को उम्मीद थी कि वो लौट आएगी। लेकिन जब वह नहीं लौटी, तो 26 जून को पति ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

‘तुम्हें तुम्हारे पति ने भेजा है’ कहकर फंसाया

पीड़िता ने बताया कि वह स्टेशन पर बैठी थी, तभी एक शख्स उसके पास आया और खुद को उसके पति का जानकार बताते हुए उसके पास बैठ गया। उसने भरोसा दिलाया और फिर उसे एक खाली बोगी की ओर ले गया। वहीं उस दरिंदे ने महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। थोड़ी देर बाद दो और दरिंदे वहां पहुंचे और उन्होंने भी महिला के साथ हैवानियत की हदें पार कर दीं।

पटरियों पर फेंका, ट्रेन ने पैर काटा

इस दर्दनाक वारदात से जूझ रही महिला ने बताया कि इसके बाद आरोपियों ने उसे सोनीपत ले जाकर पटरियों पर फेंक दिया। जैसे ही वह होश में आई, तभी एक ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई और उसका एक पैर कट गया। खून से लथपथ हालात में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

जीरो एफआईआर के बाद जांच तेज

पुलिस ने पीड़िता की बातों को गंभीरता से लेते हुए जीरो एफआईआर दर्ज की और इसे आगे की जांच के लिए पानीपत जीआरपी को सौंप दिया गया। जीआरपी के इंस्पेक्टर राजेश ने पुष्टि की कि उन्हें रविवार शाम एफआईआर मिली है और जांच लगातार जारी है।

क्या होती है जीरो FIR?

यह मामला एक बार फिर जीरो एफआईआर के महत्व को सामने लाता है। जीरो एफआईआर ऐसी प्रक्रिया है जिसमें पीड़ित किसी भी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा सकता है, चाहे घटनास्थल किसी और क्षेत्र में क्यों न हो। बाद में केस को संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया जाता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत