न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पाबंदियों से आज़ादी चाहती थी राधिका यादव, बोली थी – 'इधर से निकलना है मुझे'

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव अपने परिवार की सख्त पाबंदियों से तंग आ चुकी थी। पुराने चैट्स में उसने कहा था – मुझे निकलना है इधर से। आज़ादी और खुद की जिंदगी जीने की चाह ने उसे बेचैन कर रखा था, लेकिन उसके सपनों को उसके ही घर में कुचल दिया गया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 14 Jul 2025 11:38:09

पाबंदियों से आज़ादी चाहती थी राधिका यादव, बोली थी – 'इधर से निकलना है मुझे'

टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव, जिसे पिछले सप्ताह गुरुग्राम स्थित अपने घर में बेरहमी से मार दिया गया, अपनी ज़िंदगी को लेकर बेहद बेचैन और घुटन महसूस कर रही थी। वो परिवार की सख्त पाबंदियों से थक चुकी थी और आज़ादी चाहती थी—वो कुछ समय के लिए न सिर्फ घर से बल्कि देश से भी दूर जाना चाहती थी, ताकि थोड़ी खुली हवा में सांस ले सके। यह बात उसके कुछ पुराने चैट्स से सामने आई है। उसकी करीबी दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत ने भी खुलासा किया कि राधिका पर उसके घर वालों की पाबंदियां इस कदर थीं कि उसका दम घुटने लगा था।

“कुछ महीनों के लिए इधर से निकलना है” – राधिका का दर्द

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, राधिका ने अक्टूबर 2024 में अपने कोच अजय यादव से चैटिंग के दौरान दिल की बात कही थी। उसने लिखा था, “अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर... कुछ भी, मेरे को निकलना है इधर से थोड़े टाइम के लिए।” ये लाइनें उसके मन की घुटन और मानसिक बोझ को बयां करती हैं। एक और चैट में उसने लिखा, “घरवाले तो ठीक हैं लेकिन थोड़े टाइम रहना है इंडिपेंडेंटली। लाइफ को इंजॉय करना चाहती हूं। इधर काफी पाबंदियां हैं।”

इतना ही नहीं, उसने कुछ और मैसेज में यह भी साफ किया था कि वह कहां जाना चाहती है। “चाइना तो देखो खाने-पीने की दिक्कत रहेगी। दुबई, ऑस्ट्रेलिया वगैरह ठीक है। ऑस्ट्रेलिया में फैमिली है, दुबई में आप हो।” इस बातचीत से पता चलता है कि वह कितना प्लान कर चुकी थी, पर पारिवारिक बंदिशें उसके कदमों को रोक रही थीं।

राधिका ने अपने कोच को यह भी बताया कि उसने पापा से इस प्लान पर बात की थी, लेकिन “मना कर रहे थे, सब सुने कि कोई पॉइंट नहीं है, कितने ही बचेंगे पैसे।” यह वह पल था जब उसके सपनों को आर्थिक बहाने से कुचल दिया गया।

जिसने स्टार बनाना चाहा, उसी ने जिंदगी छीन ली

25 वर्षीय राधिका की हत्या का आरोप उसके पिता दीपक यादव पर है, जो खुद भी एक समय उसकी सफलता का सपना देखता था। लेकिन अब उसी ने चार गोलियां चलाकर बेटी की जिंदगी छीन ली। 49 वर्षीय दीपक ने कबूल किया है कि समाज में उसे ताने सुनने को मिलते थे कि वो बेटी की कमाई खा रहा है। उसने यह भी कहा कि उसने राधिका को खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने से मना किया था।

रील्स और सोशल मीडिया बना तनाव की वजह

जानकारी के मुताबिक, राधिका और उसके पिता के बीच रील्स बनाने को लेकर भी विवाद बढ़ गया था। हालांकि, राधिका की दोस्त का कहना है कि वह परिवार की कुछ शर्तें मानने को तैयार हो गई थी, लेकिन फिर भी उस पर सख्ती जारी रही।

फोन डेटा से मिल सकते हैं बड़े सुराग

फिलहाल राधिका और उसके पिता के मोबाइल फोन को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि उनके बीच की बातचीत और डेटा एनालिसिस से हत्या की असल वजह सामने आ सकती है। सेक्टर 57, गुरुग्राम में रहने वाले दीपक की इस हरकत से पूरा परिवार और रिश्तेदार स्तब्ध हैं—जिस बेटी को सानिया मिर्जा जैसा बनाने का सपना देखा, उसी बेटी को अपने हाथों से मार देना, एक ऐसा सच है जिसे पचाना मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत