न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात के वडोदरा में दिल दहला देने वाला हादसा: अचानक टूटा पुल, कई गाड़ियां नदी में समाईं; 7 की गई जान

गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना 43 साल पुराना पुल अचानक ढह गया, जिससे कई वाहन नदी में गिर गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि पांच को सुरक्षित निकाला गया। बारिश और समय पर मरम्मत न होने को बताया जा रहा है वजह। जानें पूरी घटना।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 09 Jul 2025 11:18:10

 गुजरात के वडोदरा में दिल दहला देने वाला हादसा: अचानक टूटा पुल, कई गाड़ियां नदी में समाईं; 7 की गई जान

गुजरात के वडोदरा जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। महिसागर नदी पर बना एक पुल, जो वडोदरा और आणंद जिलों को जोड़ता है, अचानक बीच से टूट गया। रोजमर्रा की भागदौड़ में व्यस्त इस पुल पर चल रही गाड़ियों और यात्रियों को शायद अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही पलों में उनकी जिंदगी पलटने वाली है। इस हादसे में कई वाहन सीधे नदी में जा गिरे। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है, जबकि पांच लोगों को स्थानीय लोगों और बचाव दल की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

महिसागर नदी पर स्थित यह पुल मध्य गुजरात में आवागमन के लिहाज से बेहद अहम माना जाता है। पादरा के पास बना यह पुल वर्षों से लोगों की जरूरत का हिस्सा रहा है। लेकिन बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे अचानक यह पुल टूट गया और देखते ही देखते एक भयानक मंजर सामने आया। उस समय पुल से ट्रक, बाइक, कार और ऑटो जैसे कई वाहन गुजर रहे थे, जिनमें सवार लोगों की एक सामान्य सुबह कुछ ही सेकंड में त्रासदी में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुल टूटते ही दो ट्रक, एक ऑटो रिक्शा और एक ईको कार सीधे नदी में समा गए। इनमें से एक ट्रक पुल के किनारे पर जाकर अटक गया, जिससे और ज्यादा नुकसान होने से बच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और प्रशासन को सूचित किया। दो लोगों के शव नदी से बरामद किए गए, वहीं पांच अन्य को जिंदा बचा लिया गया, जिन्हें गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में पुलिस, फायर ब्रिगेड और गोताखोरों की टीम जुटी हुई है। मौके पर प्रशासन के बड़े अधिकारी भी पहुंच चुके हैं और हालात पर निगरानी रखी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह पुल लगभग 43 साल पुराना था। गुजरात में पिछले कुछ दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है, जिससे नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया था। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि समय रहते पुल की उचित जांच और मरम्मत नहीं की गई, जिससे यह भीषण हादसा सामने आया। यह हादसा न सिर्फ एक प्रशासनिक चूक को उजागर करता है बल्कि उन मासूम जिंदगियों की कीमत भी दिखाता है, जो समय रहते बचाई जा सकती थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत