न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुजरात: गांधीनगर में दूषित जल पीने से 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती, गृहमंत्री अमित शाह ने डीएम से की बात

गांधीनगर में दूषित पेयजल से फैले टाइफाइड के मामलों से स्वास्थ्य संकट गहराया। 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती, हालात की समीक्षा के लिए अमित शाह ने डीएम से की बातचीत।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 04 Jan 2026 8:54:25

गुजरात: गांधीनगर में दूषित जल पीने से 100 से ज्यादा बच्चे अस्पताल में भर्ती, गृहमंत्री अमित शाह ने डीएम से की बात

गुजरात की राजधानी गांधीनगर में दूषित पेयजल के कारण स्वास्थ्य संकट गहराता नजर आ रहा है। शहर के अलग-अलग इलाकों में टाइफाइड के लक्षण सामने आने के बाद बच्चों सहित कुल 104 लोगों को एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीते तीन दिनों में गांधीनगर सिविल अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। हालात की गंभीरता को देखते हुए शनिवार को उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी खुद सिविल अस्पताल पहुंचे और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

उपमुख्यमंत्री ने अस्पताल में भर्ती बच्चों और उनके परिजनों से बातचीत कर हालचाल जाना। अधिकारियों के अनुसार, बाल रोग वार्ड में सबसे ज्यादा मरीज भर्ती हैं और सभी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखते हुए स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने बताया कि मरीजों के बेहतर इलाज के लिए 22 डॉक्टरों की विशेष टीम तैनात की गई है। इसके साथ ही उप जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को अस्पताल और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने को कहा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों के परिजनों के लिए भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था कर दी गई है, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो।

अमित शाह ने डीएम से की लगातार बातचीत

डिप्टी सीएम ने जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर के जिलाधिकारी से फोन पर तीन बार स्थिति की समीक्षा की। हर्ष संघवी के मुताबिक, ‘‘अब तक 104 संदिग्ध मरीज सामने आए हैं। प्रशासन इलाज, निगरानी और रोकथाम के सभी पहलुओं पर लगातार काम कर रहा है। मरीजों और उनके परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।’’

जांच में पानी पाया गया असुरक्षित

सिविल अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मीता पारिख ने बताया कि गांधीनगर के सेक्टर 24, 25, 26 और 28 के अलावा आदिवाड़ा क्षेत्र से भी कई मरीज भर्ती किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों की हालत फिलहाल नियंत्रण में है। जांच के दौरान इन इलाकों से लिए गए पानी के नमूनों की रिपोर्ट में यह सामने आया है कि पीने का पानी उपभोग के लिए सुरक्षित नहीं है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका और बढ़ गई है।

घर-घर सर्वे शुरू, लोगों को दी गई सावधानी की सलाह

स्थिति को काबू में करने के लिए गांधीनगर नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि लोगों को पानी उबालकर पीने और बाहर का खाना न खाने की सलाह दी जा रही है। इसके साथ ही नगर निगम द्वारा पानी की टंकियों की सफाई के लिए क्लोरीन टैबलेट भी वितरित की जा रही हैं, ताकि संक्रमण के खतरे को जल्द से जल्द रोका जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत