न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

हादसे में उजड़ते सपने: अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने छीन लीं 274 जिंदगियां, एक पिता की मेहनत और बेटी की उड़ान रह गई अधूरी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में 274 लोगों की मौत ने कई परिवारों को तोड़ दिया। जानिए कैसे एक रिक्शा चालक की बेटी पायल खटीक का लंदन जाने का सपना अधूरा रह गया और इस दर्दनाक हादसे में मासूम आकाश जैसे कई जीवन भी खत्म हो गए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 14 Jun 2025 9:40:18

हादसे में उजड़ते सपने: अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने छीन लीं 274 जिंदगियां, एक पिता की मेहनत और बेटी की उड़ान रह गई अधूरी

गुरुवार दोपहर जब अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास भयावह प्लेन क्रैश हुआ, उस दर्दनाक हादसे में 274 जानें ही नहीं गईं, बल्कि कई परिवारों के सपनों का अंत भी हो गया। इस त्रासदी ने कई परिवारों के इकलौते कमाने वाले को छीन लिया और कई के वर्षों की मेहनत को पल भर में राख कर दिया। अहमदाबाद प्लेन क्रैश में जान गंवाने वालों की सूची में कई ऐसी मार्मिक कहानियां शामिल हैं, जिनमें इंसानी जज्बात, संघर्ष और अधूरे ख्वाब समाए हुए हैं। इन्हीं में एक कहानी मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली और वर्तमान में हिम्मतनगर में बसे परिवार की बेटी पायल खटीक की है।

जॉब के लिए लंदन जा रही थी पायल, पहली बार चढ़ी थी विमान में

पायल खटीक के पिता ने अपने जीवनभर की मेहनत और संघर्ष से बेटी को पढ़ाया था, उन्होंने रिक्शा चलाकर पायल को उस मुकाम तक पहुंचाया जहां से उसका करियर नई ऊंचाइयों को छू सकता था। पायल पहली बार हवाई जहाज में बैठी थीं और वह एक प्राइवेट कंपनी की जॉब जॉइन करने के लिए लंदन जा रही थीं। उस फ्लाइट में बैठना उनके परिवार के लिए गर्व का पल था, लेकिन अफसोस, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। गुरुवार को जब प्लेन क्रैश हुआ, तो पायल खटीक भी उसमें सवार थीं, और उनकी जिंदगी एक ही पल में खत्म हो गई। इस भयावह हादसे में जान गंवाने वाले 274 लोगों में उनका नाम भी जुड़ गया।

अधूरे रह गए पिता के जीवनभर के संघर्ष से जुड़े सपने

हर परिवार की तरह पायल का परिवार भी उस क्षण के इंतज़ार में था जब उनकी बेटी लंदन से कामयाबी के पंख लेकर लौटेगी। उन्हें उम्मीद थी कि उनकी बेटी की नौकरी से ना सिर्फ आर्थिक स्थिति सुधरेगी बल्कि जीवन का संघर्ष भी कुछ कम होगा। पिता, जो अब तक रिक्शा चलाकर घर चलाते थे, सोच रहे थे कि अब शायद थोड़ी राहत मिलेगी। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। वह सपना, जो वर्षों से आंखों में पल रहा था, वह उस विमान की आग में जलकर खत्म हो गया। ये हादसा उन्हें फिर उसी मुहाने पर ला खड़ा कर गया, जहां से उन्होंने उम्मीदों की शुरुआत की थी।

हादसे की चपेट में मासूम आकाश भी आया

इस भीषण दुर्घटना में सिर्फ पायल ही नहीं, बल्कि कई अन्य दर्दनाक कहानियां भी सामने आ रही हैं। इन्हीं में से एक कहानी है एक नाबालिग बालक आकाश की, जो प्लेन से निकली आग की चपेट में आ गया। आकाश फुटपाथ पर सो रहा था, जब अचानक आग के भयानक लपटों ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया। प्लेन से गिरे ईंधन के धमाके ने न सिर्फ उसे झुलसा दिया, बल्कि उसके परिवार की उम्मीदों को भी राख में बदल दिया।

274 जिंदगियां, अनगिनत कहानियां

बता दें कि इस भयावह विमान हादसे में अब तक 274 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी के पीछे अपने-अपने संघर्षों और उम्मीदों की दास्तां है। पायल और आकाश की कहानियां उन असंख्य अनकही सच्चाइयों का एक छोटा सा हिस्सा हैं, जो धीरे-धीरे सामने आ रही हैं—और जो आने वाले समय में भी लोगों की आंखें नम करती रहेंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत