न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने खोली विमान सुरक्षा की पोल! टेकऑफ या लैंडिंग – कहां ज्यादा जानलेवा होता है सफर?

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेकऑफ के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जानिए टेकऑफ और लैंडिंग के समय विमान हादसे क्यों होते हैं और इसके पीछे की प्रमुख वजहें क्या हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 11:11:12

अहमदाबाद प्लेन क्रैश ने खोली विमान सुरक्षा की पोल! टेकऑफ या लैंडिंग – कहां ज्यादा जानलेवा होता है सफर?

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को एक बड़ा विमान हादसा हो गया। एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, टेकऑफ के कुछ ही मिनट बाद मेघानी नगर क्षेत्र में क्रैश हो गई। यह हादसा दोपहर करीब 1.30 बजे हुआ। दावा किया गया है कि विमान का पिछला हिस्सा टेकऑफ के दौरान एक पेड़ से टकरा गया था। विमान में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें क्रू मेंबर भी शामिल थे। यह पहली बार नहीं है जब टेकऑफ के दौरान कोई विमान दुर्घटना का शिकार हुआ हो।

टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त क्यों होते हैं ज्यादा हादसे?

फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर में हुए विमान हादसों में से 14% एक्सिडेंट टेकऑफ के दौरान और 49% हादसे लैंडिंग के समय होते हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि विमान के उड़ान भरने और जमीन पर उतरने के क्षण कितने जोखिम भरे हो सकते हैं।

टेकऑफ के दौरान किन खतरों से होता है विमान क्रैश?

बर्ड स्ट्राइक (Bird Strike) का रिस्क: टेकऑफ के समय पक्षियों का झुंड इंजन से टकरा सकता है जिससे इंजन फेल हो सकता है। ऐसा ही US Airways Flight 1549 के साथ हुआ था।

इंजन में तकनीकी खराबी: टेकऑफ के दौरान इंजन में खराबी आने पर विमान को रिकवर करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

रनवे की स्थिति: रनवे पर विमान का फिसलना या निर्धारित लंबाई के बाद टेकऑफ करना भी दुर्घटना की वजह बन सकता है।

स्पीड सेटिंग या फ्लैप्स में गड़बड़ी: टेक्निकल फॉल्ट से विमान का संतुलन बिगड़ सकता है।

ओवरलोडिंग या लोडिंग बैलेंस का बिगड़ना: विमान को पर्याप्त लिफ्ट नहीं मिलती और हादसे की संभावना बढ़ जाती है।

मौसम खराब होना: तेज हवाएं, बिजली, बारिश या धुंध टेकऑफ के समय अतिरिक्त खतरा बन सकती हैं।

कम्युनिकेशन की चूक: पायलट और ATC (एयर ट्रैफिक कंट्रोल) के बीच गलतफहमी से भी जानलेवा घटनाएं हो सकती हैं।

लैंडिंग के दौरान क्यों अधिक होते हैं विमान हादसे?

हार्ड लैंडिंग या बाउंस: जरूरत से ज्यादा प्रेशर के साथ ज़मीन पर टच करने से लैंडिंग गियर टूट सकता है।

ओवररन (Runway Overrun): रनवे से बाहर निकलकर विमान हादसे का शिकार हो सकता है।

लो-विजिबिलिटी में लैंडिंग: कोहरा, बारिश या बर्फबारी रनवे को दिखने नहीं देता और यह खतरनाक साबित हो सकता है।

गड़बड़ लैंडिंग एंगल और स्पीड: बहुत तेज या बहुत धीमी गति से लैंडिंग करना भी बड़ा रिस्क होता है।

ईंधन की कमी या रनवे पर बाधा: लैंडिंग व्हील का न खुलना या रनवे पर किसी वस्तु की मौजूदगी दुर्घटना को जन्म दे सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत