आम आदमी पार्टी उपराष्ट्रपति पद के लिये विपक्ष के उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी जी का समर्थन कर रही है और हमारे सभी सांसद उन्हें ही Vote करेंगे।
"बीजेपी में भी हुआ था क्रॉस वोटिंग का उदाहरण"
Constitution Club के चुनाव कà
न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में संजय सिंह ने एक पुराना किस्सा भी साझा किया। उन्होंने कहा कि कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के चुनाव के दौरान खुद बीजेपी के नेताओं ने अपने ही उम्मीदवार के खिलाफ वोट कर दिया था। “उस वक्त पीएम मोदी और अमित शाह के करीबी उम्मीदवार हार गए थे, क्योंकि क्रॉस वोटिंग बीजेपी के भीतर ही हो गई थी। अगर इस बार भी कुछ ऐसा होता है तो परिणाम पूरी तरह अप्रत्याशित होंगे।”
अकाली दल पर संजय सिंह का हमला – "बहिष्कार यानी BJP का समर्थन"
इस चुनाव में कुछ पार्टियों द्वारा मतदान प्रक्रिया से वॉकआउट करने को लेकर भी संजय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विशेष तौर पर पंजाब के शिरोमणि अकाली दल को निशाने पर लिया और कहा – “चुनाव से बाहर रहना सीधे-सीधे बीजेपी का साथ देना है। पूरा देश देख रहा है कि जब पंजाब गंभीर त्रासदी से जूझ रहा है, तब अकाली दल विपक्ष की भूमिका निभाने के बजाय बीजेपी के साथ खड़ा नज़र आ रहा है। बाहर मंचों से ये लोग विरोध करते हैं लेकिन भीतर ही भीतर भाजपा को फायदा पहुंचाते हैं।”















