न्यूज़
Nana Patekar Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें

संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक ने अस्पताल से बड़ा संदेश जारी कर अनशन खत्म करने के लिए 3 अहम शर्तें रखीं। जानिए उनकी मांगें और पूरे मामले की जानकारी।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Mon, 20 Jul 2026 8:34:08

संसद मार्च से पहले सोनम वांगचुक का बड़ा संदेश, अनशन खत्म करने के लिए रखीं 3 अहम शर्तें

लगातार 22 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक सोमवार को अपना भूख हड़ताल समाप्त कर सकते हैं। फिलहाल वह दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं, जहां शनिवार को उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से अस्पताल लेकर गई थी। इस कार्रवाई को लेकर काफी विवाद भी हुआ, लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद भी वांगचुक ने अपना अनशन जारी रखा। रविवार को उनकी पत्नी गीतांजली आंग्मो ने संकेत दिए थे कि जल्द ही अनशन समाप्त किया जा सकता है। अब कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के पहले से तय संसद मार्च से ठीक पहले सोनम वांगचुक ने अस्पताल से एक लिखित संदेश जारी कर अपनी स्थिति स्पष्ट की है।

अस्पताल से जारी संदेश में बताईं अनशन खत्म करने की शर्तें

सोनम वांगचुक ने कागज पर लिखे अपने संक्षिप्त संदेश में कहा कि कई लोग लगातार उनसे पूछ रहे हैं कि वह अपना अनशन कब समाप्त करेंगे। उन्होंने लिखा कि जैसा उन्होंने पहले अपने समर्थकों से कहा था, वह 20 जुलाई को अपना अनशन समाप्त करेंगे, लेकिन इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण शर्तों का पूरा होना जरूरी है।

उन्होंने अपनी पहली शर्त में कहा कि यदि सरकार शिक्षा व्यवस्था में हाल के वर्षों में सामने आई गंभीर विफलताओं, विशेष रूप से पेपर लीक जैसे मामलों की जिम्मेदारी स्वीकार करती है, तो वह अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

दूसरी शर्त के तहत उन्होंने कहा कि यदि वह और CJP का नेतृत्व संसद तक पहुंचने में सफल होता है और वहां विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद एवं वरिष्ठ नेता उन्हें यह भरोसा दिलाते हैं कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े इन मुद्दों को संसद में मजबूती से उठाया जाएगा, तब भी वह अपना अनशन समाप्त करने के लिए तैयार होंगे।

तीसरी शर्त में वांगचुक ने लिखा कि यदि उनकी बिगड़ती सेहत या किसी अन्य कारण से उनके लिए आगे अनशन जारी रखना संभव नहीं रहता, तब भी विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसद और नेता यदि इस मुद्दे को संसद में उठाने का स्पष्ट आश्वासन देते हैं, तो वह अपनी भूख हड़ताल खत्म कर देंगे।

19 जुलाई से सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं सोनम वांगचुक

गौरतलब है कि सोनम वांगचुक 19 जुलाई से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। उनका आरोप है कि उन्हें अस्पताल में उनकी इच्छा के विरुद्ध रखा गया है और यह पूरी कार्रवाई गैरकानूनी नजरबंदी के समान है। वांगचुक का कहना है कि उनकी आवाजाही, लोगों से मिलने और स्वतंत्र रूप से बातचीत करने के अधिकार पर भी रोक लगा दी गई है।

शनिवार तड़के दिल्ली पुलिस उन्हें जंतर-मंतर से अस्पताल लेकर गई थी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद राजनीतिक हलकों में भी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई विपक्षी दलों और उनके नेताओं ने इस कदम पर सवाल उठाते हुए इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन बताया। अब सभी की नजरें संसद मार्च और इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार या विभिन्न राजनीतिक दल सोनम वांगचुक की रखी गई शर्तों पर कोई ठोस आश्वासन देते हैं, जिसके बाद उनका 22 दिनों से जारी अनशन समाप्त हो सके।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत