न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांग्रेस अब पाकिस्तान के नैरेटिव पर निर्भर, लोकसभा में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान के एजेंडे को अपनाने का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र का मजाक बताया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 29 Jul 2025 7:23:32

कांग्रेस अब पाकिस्तान के नैरेटिव पर निर्भर, लोकसभा में विपक्ष पर बरसे PM मोदी

लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर चली बहस के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाया कि कांग्रेस अब अपनी राजनीति के लिए पाकिस्तान के एजेंडे का सहारा लेने लगी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज की कांग्रेस उस स्थिति में आ गई है जहां उसे देश में बहस के मुद्दे खुद नहीं मिलते, इसलिए वह पाकिस्तान में चल रहे नैरेटिव को उठाकर यहां प्रचारित कर रही है।

प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि पाकिस्तान की सरकार जो कहती है, वैसा ही सुर भारत में कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयानों में सुनाई देता है। उन्होंने कहा, “देश इस विरोधाभास को देख रहा है कि जहां एक ओर भारत आत्मनिर्भरता की ओर मजबूती से कदम बढ़ा रहा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस वैचारिक दिवालिएपन की ओर जा रही है।”

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस अब मुद्दों की तलाश में पाकिस्तान की ओर देखने लगी है, और दुखद बात यह है कि उसने वहां के बयानों को अपना हथियार बना लिया है। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस और उसके सहयोगी दल पाकिस्तान की रणनीति का हिस्सा बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने आगे जोड़ा, “कांग्रेस अब विदेशी बयानात को आयात कर रही है, और उसी के आधार पर यहां सरकार का विरोध कर रही है। यह लोकतांत्रिक व्यवस्था का मज़ाक है।” उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की धरती से उठी बातें और दिल्ली की विपक्षी राजनीति अब एक जैसी सुनाई देने लगी हैं।

पीएम ने कटाक्ष करते हुए कहा, “आज पूरा देश कांग्रेस की हालत पर हंस रहा है। एक ऐसी पार्टी जिसने आज़ादी के बाद दशकों तक देश पर राज किया, वो अब दूसरों के इशारों पर सवाल उठाने लगी है। यह स्थिति चिंताजनक ही नहीं, शर्मनाक भी है।”

अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने जनता का आभार जताया कि वो इन साजिशों और एजेंडों को पहचान रही है और देशहित में सोचने वालों का साथ दे रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत