न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मोदी की विदेश नीति के आगे विपक्ष भी झुका, सर्वदलीय डेलिगेशन ने की खुलकर तारीफ

सर्वदलीय डेलिगेशन के विदेश दौरे से लौटे कांग्रेस नेताओं ने पीएम मोदी की विदेश नीति और वैश्विक छवि की खुलकर तारीफ की। ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने 33 देशों में पाकिस्तान को आतंकवाद पर बेनकाब किया।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Wed, 11 Jun 2025 6:31:03

मोदी की विदेश नीति के आगे विपक्ष भी झुका, सर्वदलीय डेलिगेशन ने की खुलकर तारीफ

विदेश यात्रा से लौटे सर्वदलीय डेलिगेशन में शामिल कांग्रेस के तीन वरिष्ठ नेताओं ने कल (मंगलवार) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उनकी विदेश नीति, नेतृत्व और भारत की छवि को लेकर खुलकर तारीफ की। सूत्रों के मुताबिक, दक्षिण भारत से प्रतिनिधित्व कर रहे कांग्रेस सांसद ने प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि आपने पिछले 11 वर्षों में विदेश दौरों से क्या-क्या अर्जित किया, इसका असली असर हमें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर महसूस हुआ। हमें यह समझ में आया कि आपने न केवल भारत का नाम रोशन किया बल्कि वैश्विक स्तर पर देश की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

वहीं, एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी प्रधानमंत्री के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार, विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस तरह के डेलिगेशन को विदेशों में भेजना चाहिए ताकि भारत की व्यापक और एकजुट तस्वीर प्रस्तुत की जा सके। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस पहल की सराहना की और सभी दलों के नेताओं की तारीफ की जो पार्टी लाइन से ऊपर उठकर विदेशों में देश के पक्ष को मजबूती से प्रस्तुत कर रहे हैं।

डेलिगेशन में कांग्रेस के 5 दिग्गज नेता भी शामिल

प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार शाम को सात सदस्यीय सर्वदलीय डेलिगेशन से मुलाकात की थी, जिन्होंने आतंकवाद जैसे गंभीर मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का रुख स्पष्ट करते हुए पाकिस्तान को पूरी दुनिया के सामने बेनकाब किया। इस डेलिगेशन ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद 33 देशों का सफल दौरा किया। डेलिगेशन में कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेता शामिल थे: शशि थरूर, मनीष तिवारी, अमर सिंह, सलमान खुर्शीद और आनंद शर्मा, जिन्होंने वैश्विक मंचों पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा।

33 देशों में हुआ भारत का मजबूत प्रतिनिधित्व

भारत सरकार ने आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक जनमत तैयार करने और पाकिस्तान के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए सर्वदलीय डेलिगेशन को 33 अलग-अलग देशों में भेजा। इन डेलिगेशन का नेतृत्व सात प्रमुख सांसदों ने किया: भाजपा से रविशंकर प्रसाद और बैजयंत पांडा, कांग्रेस से शशि थरूर, जदयू से संजय कुमार झा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी-एसपी से सुप्रिया सुले और शिवसेना (शिंदे गुट) से श्रीकांत शिंदे। इन सभी नेताओं ने एक स्वर में भारत के पक्ष को प्रामाणिकता और प्रभावशीलता से प्रस्तुत किया।

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम

गौरतलब है कि 7 मई को भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत की थी, जिसका मकसद 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में हुए आतंकी हमले का बदला लेना था। इस हमले में 26 लोगों की जान गई थी और कई घायल हुए थे। इसके जवाब में भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए एक सख्त सैन्य कार्रवाई की, जिसमें 100 से अधिक आतंकियों के मारे जाने की खबर है। इस ऑपरेशन के बाद भारत ने वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के विरुद्ध अपनी मजबूत नीति का स्पष्ट संदेश दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब