न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अच्छे दिन की बात अब एक डरावने सपने की तरह..., खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए 11 वर्षों के शासन को ‘डरावना सपना’ बताया। खड़गे ने रोजगार, किसानों, महिलाओं और युवाओं से जुड़े 7 प्रमुख वादों को लेकर मोदी सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना की।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Mon, 26 May 2025 3:22:11

अच्छे दिन की बात अब एक डरावने सपने की तरह..., खड़गे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। 2014 में किए गए बड़े-बड़े चुनावी वादों को याद दिलाते हुए खड़गे ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल ने देश को बदहाल कर दिया है। उन्होंने केंद्र सरकार के शासन को ‘अच्छे दिन’ की जगह ‘डरावने सपने’ के समान बताया और 7 महत्वपूर्ण बिंदुओं के जरिए मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की।

कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, “26 मई 2014 से लेकर अब तक मोदी सरकार ने वादों को खोखले दावों में बदल दिया है। 140 करोड़ देशवासियों के हर वर्ग को परेशान करके ‘अच्छे दिन’ की उम्मीदें टूट गईं और एक डरावना सपना बन गई हैं।”

उन्होंने युवाओं को दी गई नौकरी के वादे पर सवाल उठाते हुए कहा कि सालाना दो करोड़ नौकरियों का वादा करके सरकार ने लाखों युवाओं को बेरोज़गारी के हाथों छोड़ा है। किसानों के लिए आय दोगुनी करने का जो वादा था, वह भी पूरा नहीं हुआ और इसके बदले किसानों को रबर बुलेट जैसी हिंसा झेलनी पड़ी। महिला आरक्षण को लेकर भी सरकार के वादे अधूरे रहे, जिससे महिलाओं की सुरक्षा संदिग्ध हो गई है।

खड़गे ने कमजोर वर्गों जैसे एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यकों पर बढ़ते अत्याचारों का उल्लेख किया और कहा कि उनकी हिस्सेदारी लगातार खत्म होती जा रही है।

आर्थिक मोर्चे पर खड़गे ने कहा कि देश महंगाई की चरम सीमा पर पहुंच चुका है, बेरोज़गारी बेकाबू है, उपभोग ठप्प पड़ा है, और ‘मेक इन इंडिया’ पहल पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने देश में आर्थिक असमानता को भी गंभीर चिंता का विषय बताया।

विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए खड़गे ने कहा कि मोदी सरकार के वादे के विपरीत, भारत ने विश्वगुरु बनने के बजाय कई देशों के साथ अपने रिश्ते खराब कर लिए हैं।

उन्होंने देश के लोकतांत्रिक संस्थानों पर भी आरोप लगाया कि आरएसएस की नीतियों के कारण स्वतंत्रता और संस्थानों की स्वायत्तता खत्म हो रही है। उन्होंने ईडी और सीबीआई के दुरुपयोग का भी हवाला देते हुए कहा कि यह सब लोकतंत्र के लिए खतरनाक संकेत हैं।

अंत में मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “11 सालों में मोदी सरकार ने 140 करोड़ देशवासियों के लिए जो ‘कमल का निशान’ था, वह अब चिंता और असहजता का निशान बन गया है।”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब