न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इच्छामृत्यु की मंजूरी पाने वाले 31 वर्षीय हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

13 साल तक कोमा में रहने के बाद इच्छामृत्यु की मंजूरी पाने वाले हरीश राणा का अंतिम संस्कार, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद देश में यूथेनेशिया पर छिड़ी नई बहस।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Wed, 25 Mar 2026 12:38:18

इच्छामृत्यु की मंजूरी पाने वाले 31 वर्षीय हरीश राणा को दी गई अंतिम विदाई, 13 साल कोमा में रहने के बाद हुआ था निधन

नई दिल्ली: निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) की मंजूरी पाने वाले देश के पहले व्यक्ति हरीश राणा का बुधवार को दिल्ली के ग्रीन पार्क स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। 13 वर्षों तक कोमा में रहने के बाद मंगलवार को उनका एम्स-दिल्ली में निधन हो गया, जिससे परिवार और आसपास के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

हरीश राणा ने 24 मार्च को शाम करीब 4 बजकर 10 मिनट पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही परिचितों और सोसाइटी के लोग उनके घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी। लंबे समय तक जीवन और मौत के बीच संघर्ष करने वाले हरीश की कहानी ने पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींचा था।

कैसे शुरू हुई यह त्रासदी?

गाजियाबाद निवासी हरीश राणा की जिंदगी एक हादसे के बाद पूरी तरह बदल गई थी। साल 2013 में, जब वे चंडीगढ़ में पढ़ाई कर रहे थे, तब हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने के कारण उन्हें सिर में गंभीर चोटें आई थीं। इस दुर्घटना के बाद वे गहरे कोमा में चले गए और फिर कभी सामान्य स्थिति में नहीं लौट सके।

लंबे समय तक बिस्तर पर पड़े रहने के कारण उनके शरीर में कई तरह की जटिलताएं भी पैदा हो गई थीं, जिनमें घाव और संक्रमण शामिल थे। उनका जीवन पूरी तरह दूसरों पर निर्भर हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना

सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा

हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस

राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप

BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित

बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप

कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ

‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे

Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री

रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन

श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’

जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद