न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गुरुग्राम: शीतला माता मंदिर में रबर की सड़क बनकर तैयार, श्रद्धालुओं को सर्दियों में होगा गर्मी का अहसास

गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रबर की सड़क बनकर तैयार हुई। यह सड़क सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडी रहती है, जिससे बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे आराम से नंगे पैर माता के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर परिसर में यह पहली बार बनी सड़क श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा और सुविधा दोनों सुनिश्चित करती है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 20 Nov 2025 12:06:11

गुरुग्राम: शीतला माता मंदिर में रबर की सड़क बनकर तैयार, श्रद्धालुओं को सर्दियों में होगा गर्मी का अहसास

गुरुग्राम स्थित सिद्धपीठ शीतला माता मंदिर में मंदिर ट्रस्ट लगातार श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बेहतर बना रहा है। हाल ही में मंदिर परिसर में पुराने आरसीसी मार्ग की जगह रबर की सड़क बनकर तैयार हो गई है। श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड ने इसे सिंथेटिक रबर ट्रैक की तर्ज पर तैयार कराया है। अब नंगे पैर माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को सर्दियों में भी गर्मी का अनुभव होगा।

मंदिर में आसपास के जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। भक्त नंगे पैर मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार से सीधे भीतर तक जाते हैं। पहले आरसीसी की खुरदुरी सड़क और कंकड़-पत्थर चलते समय विशेषकर बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे असुविधा महसूस करते थे। कई बार पैरों में छाले भी पड़ जाते थे।

मंदिर की पुरानी सड़क पर श्रद्धालुओं के लिए दरी बिछाई जाती थी, लेकिन पिछले सितंबर महीने से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए रबर की सड़क बनाने की योजना लागू की गई। इस नई सड़क ने दर्शन को न केवल अधिक आरामदायक बनाया है, बल्कि मंदिर परिसर की सुंदरता में भी चार चाँद लगा दिए हैं।

मंदिर परिसर में बनी रबर की सड़क सर्दियों में गर्म और गर्मियों में ठंडी रहती है। इससे बुजुर्ग, महिलाएँ और बच्चे विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। इसका निर्माण श्राइन बोर्ड की पहल पर, एसबीआई की सीएसआर राशि 10 लाख रुपये से कराया गया। यह प्रदेश का पहला ऐसा मंदिर है, जहां श्रद्धालुओं के लिए रबर की सड़क बनाई गई है।

— सुमित कुमार, सीईओ, श्री शीतला माता श्राइन बोर्ड

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

चारा घोटाला मामले में लालू यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, जमानत बरकरार; CBI की याचिका खारिज

लगातार तीसरी रात ईरान पर अमेरिकी हमले, ट्रंप की दोटूक चेतावनी- 'आज भी वार होगा, कल भी'; होर्मुज को लेकर बढ़ा तनाव

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों को लेकर भारत का सख्त रुख, ईरान के सामने दर्ज कराया कड़ा विरो

क्या भाजपा को घेरने के लिए CM विजय और DMK आएंगे साथ? जानिए क्या है 'स्प्लिट अलायंस'

भोपाल में दिनदहाड़े खूनी वारदात, एक्टिवा पर बैठे कारोबारी पर 3 सेकंड में चाकू के 5 वार

महेश मांजरेकर की पत्नी मेधा को कैंसर, भावुक पोस्ट में बयां किया इलाज का सफर; सर्जरी के बाद की तस्वीरों ने बढ़ाई फैन्स की चिंता

2 महीने में बदला फैसला! CM विजय ने विजिलेंस चीफ ए. अरुण को हटाया, नई अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी

नाश्ते में ट्राई करें स्वादिष्ट मखाना भेल, हेल्दी होने के साथ मिलेगा चटपटा स्वाद; मिनटों में तैयार

एसआईटी के सामने संतोष दुबे ने रखे 75 पन्नों के दस्तावेज, चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप

आगरा में फ्रिज के अंदर उभरी शिवलिंग की आकृति, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

भारत में सुपरहिट, जापान में नहीं चला जादू, रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को पहले दिन मिले सिर्फ 900 दर्शक

1600 और 140 सीरीज वाले नंबरों पर TRAI का स्पष्टीकरण, जानिए किन कॉल्स को ब्लॉक किया जा सकता है और किन्हें नहीं

अयोध्या के बाद अब पुणे में रणबीर कपूर का करोड़ों का निवेश, 25 एकड़ जमीन खरीदी

Nothing Phone (4b) की पहली सेल आज से शुरू, लॉन्च कीमत से 5,000 रुपये तक सस्ता खरीदने का मौका