न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंजीकरण विधेयक 2025 लाने की तैयारी में सरकार, 1908 के पंजीकरण अधिनियम की जगह लेगा, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

अचल संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर भारत सरकार अब एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने पंजीकरण विधेयक, 2025 का मसौदा तैयार कर लिया है, जो एक बार संसद से पारित होने पर 1908 के पंजीकरण अधिनियम की जगह लेगा।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 27 May 2025 5:50:21

पंजीकरण विधेयक 2025 लाने की तैयारी में सरकार, 1908 के पंजीकरण अधिनियम की जगह लेगा, नागरिकों को मिलेगी ऑनलाइन सुविधा

नई दिल्ली। अचल संपत्ति और अन्य दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर भारत सरकार अब एक बड़ा बदलाव करने जा रही है। ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने 'पंजीकरण विधेयक, 2025' का मसौदा तैयार कर लिया है, जो एक बार संसद से पारित होने पर 1908 के पंजीकरण अधिनियम की जगह लेगा।

मंत्रालय ने मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया कि इस नए विधेयक का उद्देश्य पारदर्शी, आधुनिक, ऑनलाइन और नागरिक-केंद्रित पंजीकरण प्रणाली को पूरे देश में लागू करना है। विधेयक को सार्वजनिक परामर्श के लिए विभाग की वेबसाइट पर 25 जून तक सुझाव भेजने हेतु अपलोड कर दिया गया है।

1908 का कानून अब हो गया है पुराना

ग्रामीण विकास मंत्रालय ने कहा कि 1908 का पंजीकरण अधिनियम एक सदी से अधिक समय से भारत में दस्तावेजों के पंजीकरण की आधारशिला रहा है। लेकिन आज के डिजिटल युग में यह प्रणाली पुरानी हो चुकी है और इसमें कई व्यावहारिक दिक्कतें सामने आती हैं।

आज के दौर में पंजीकृत दस्तावेज़ सिर्फ संपत्ति लेन-देन ही नहीं, बल्कि वित्तीय, कानूनी और प्रशासनिक निर्णयों का भी आधार बनते हैं। इसलिए समय की मांग है कि प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित, कुशल और तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जाए।

डिजिटल इंडिया की ओर एक और कदम

पिछले कुछ वर्षों में कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने ऑनलाइन दस्तावेज़ जमा करने, डिजिटल पहचान सत्यापन और अन्य ई-गवर्नेंस नवाचारों को लागू किया है। इसी दिशा में, नया विधेयक पूरे देश में समान और सुचारू प्रणाली स्थापित करने का प्रयास करेगा।

पंजीकरण अधिकारियों की जिम्मेदारियां होंगी स्पष्ट

मंत्रालय का कहना है कि नया कानून न केवल तकनीक के उपयोग को प्राथमिकता देगा, बल्कि पंजीकरण अधिकारियों की भूमिका और जिम्मेदारियों को भी स्पष्ट रूप से परिभाषित करेगा। इससे पंजीकरण प्रक्रिया की पारदर्शिता, जवाबदेही और कानूनी वैधता मजबूत होगी।

नागरिकों को मिलेगा सुविधा और भरोसा

‘पंजीकरण विधेयक 2025’ का उद्देश्य नागरिकों को कागज रहित, सुरक्षित और उपयोगकर्ता-अनुकूल सेवाएं प्रदान करना है, जिससे वे बिना किसी दलाल या भ्रष्टाचार के, अपने दस्तावेज़ डिजिटल रूप से पंजीकृत करवा सकें।

जनता से मांगे गए सुझाव

यह विधेयक अभी मसौदा रूप में है और 25 जून 2025 तक जनता से राय और सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। सुझाव भूमि संसाधन विभाग की वेबसाइट पर निर्धारित प्रारूप में जमा किए जा सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, 1,000 से ज्यादा ड्रोन दागे; दो लोगों की मौत
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
ओवैसी के इस ऑफर से यूपी की सियासत में हलचल, गठबंधन के लिए रखी ऐसी शर्त
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
जुलाई-अगस्त की खरीदारी के बाद विदेशी निवेशकों की फिर बिकवाली, सितंबर में बेचे ₹23,676 करोड़ के शेयर
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
सोहेल खान के लुक्स पर कमेंट करने वालों पर भड़के सलमान, बोले- पहले अपनी शक्ल और जिस्म देखो
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब
बाजार में फल खरीदते समय ऐसे पहचानें कौन सा ताजा है और कौन सा खराब