न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोवा नाइटक्लब कांड: लूथरा ब्रदर्स को बड़ा झटका, दिल्ली कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर लगाई रोक

गोवा के बिर्च बाय रोमियो नाइटक्लब आग मामले में बड़ा अपडेट। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने लूथरा ब्रदर्स की अग्रिम जमानत याचिका खारिज की। पुलिस ने दस्तावेजों के आधार पर उनकी भूमिका और जांच से बचने की कोशिशों पर गंभीर आरोप लगाए।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 11 Dec 2025 6:57:29

गोवा नाइटक्लब कांड: लूथरा ब्रदर्स को बड़ा झटका, दिल्ली कोर्ट ने अग्रिम जमानत पर लगाई रोक

गोवा के चर्चित ‘बिर्च बाय रोमियो’ नाइटक्लब में लगी भीषण आग के मामले में क्लब संचालक गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा को दिल्ली की रोहिणी अदालत से झटका लगा है। दोनों भाइयों द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को कोर्ट ने ठुकरा दिया। गोवा पुलिस ने अदालत में ठोस दलीलें पेश करते हुए बताया कि आरोपियों ने क्लब संचालन से दूरी दिखाने की कोशिश की, लेकिन दस्तावेजों में उनकी सक्रिय भूमिका साफ दिखाई देती है।

पुलिस ने अदालत को अवगत कराया कि घटना से पहले लूथरा ब्रदर्स ने यह दावा किया था कि वे व्यवसायिक यात्राओं में व्यस्त थे और क्लब के दैनिक संचालन की जानकारी उन्हें नहीं थी। हालांकि, पुलिस द्वारा प्रस्तुत लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों ने इस बात को गलत साबित कर दिया कि उनका इस क्लब से कोई संबंध नहीं है।

लाइसेंस डॉक्यूमेंट्स ने खोली पोल

गोवा पुलिस ने कोर्ट को बताया कि क्लब संचालन के लिए आवश्यक कई लाइसेंस स्वयं लूथरा ब्रदर्स ने ही लिए या उनके लिए आवेदन किया था।

- FSSAI लाइसेंस के लिए आवेदन सौरभ लूथरा ने किया था

- पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के लाइसेंस के लिए भी सौरभ ने ही अप्लाई किया

- GST लाइसेंस में पार्टनरशिप डिटेल्स में गौरव लूथरा, सौरभ लूथरा और अजय गुप्ता के नाम दर्ज हैं

- क्लब का पंचायत लाइसेंस पहले ही समाप्त हो चुका था, जिसे नवीनीकृत भी नहीं कराया गया।

इन सब दस्तावेजों ने अदालत के सामने यह स्पष्ट कर दिया कि आरोपियों का इस क्लब से सीधा संबंध था।

गोवा पुलिस की दलील—“जांच से बचने की कोशिश”

पुलिस के वकील ने बयान दिया कि हादसे के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स ने थाईलैंड के लिए फ्लाइट बुक की, जो 7 दिसंबर की सुबह 5 बजे उड़ी। आधी रात 1:15 बजे टिकट बुक किए गए, जो पुलिस के अनुसार जांच से बचने की कोशिश का संकेत है।

जब पुलिस उनके घर पहुंची तो परिवार ने यह कहकर अनभिज्ञता जताई कि उन्हें दोनों भाइयों के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं है। बाद में गैर-जमानती वारंट (NBW), फिर लुकआउट सर्कुलर (LOC) और 9 दिसंबर को ब्लू कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया। पुलिस ने अदालत में यह भी कहा कि न तो थाईलैंड में उनका कोई व्यावसायिक कार्य था और न ही यात्रा का कोई वैध कारण।

“मासूमों को मौत की ओर धकेला” — पुलिस का गंभीर आरोप

पुलिस ने कोर्ट में आरोप लगाया कि लूथरा ब्रदर्स ने नाइटक्लब के संरचनात्मक दोषों को छिपाने की कोशिश की। क्लब में एंट्री और एक्सिट के लिए सिर्फ एक संकरा रास्ता था। इसके बावजूद उन्होंने फायर शो जैसे जोखिमभरे इवेंट्स की अनुमति दी, जो सीधे तौर पर आग फैलने का कारण बने।

6 दिसंबर को लगी इस भीषण आग में 25 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद आरोपियों पर गैरइरादतन हत्या और गंभीर लापरवाही से संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

पुलिस का कहना है कि दुर्घटना केवल चूक नहीं थी, बल्कि गंभीर कुप्रबंधन, नियमों के उल्लंघन और सुरक्षा मानकों की अनदेखी का परिणाम थी — जिसकी जिम्मेदारी सीधे तौर पर क्लब संचालकों की है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी