न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोलियों की गूंज से कांपी दिल्ली, दो गैंग, दो मुठभेड़, चार घायल शूटर गिरफ्तार

दिल्ली में दो अलग-अलग एनकाउंटर में हिमांशु भाऊ और नंदू गैंग के चार बदमाश घायल होकर गिरफ्तार। रोहतक मर्डर और बवाना कांड से जुड़ा है पूरा मामला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 05 Jul 2025 9:26:42

गोलियों की गूंज से कांपी दिल्ली, दो गैंग, दो मुठभेड़, चार घायल शूटर गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर गोलियों की आवाज से दहल उठी, जब देर रात दो अलग-अलग इलाकों में दिल्ली पुलिस और कुख्यात गैंगों के शूटरों के बीच मुठभेड़ हुई। राजधानी की सड़कों पर खौफ और हथियारों की गूंज ने आम लोगों की रात की नींद उड़ा दी। एक तरफ नरेला में हिमांशु भाऊ गैंग के दो शूटरों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, तो दूसरी ओर शाहबाद डेरी इलाके में नंदू गैंग के दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर में धर दबोचा।

नरेला में स्पेशल सेल की बड़ी कार्रवाई

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को जैसे ही सूचना मिली कि रोहतक मर्डर केस में शामिल दो शूटर नरेला इलाके में मौजूद हैं, तो फौरन कार्रवाई की योजना बनाई गई। पुलिस ने इलाके में ट्रैप बिछाया और जैसे ही दोनों आरोपी मोहित और भूमित वहां पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया और आत्मसमर्पण के लिए कहा।

लेकिन अपराधी कहां मानने वाले थे—उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं और दोनों शूटरों को पैर में गोली मारकर काबू किया। दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनके ठीक होते ही गहराई से पूछताछ की जाएगी।

जानकारी के अनुसार, ये दोनों शूटर 1 जून 2025 को रोहतक में गैंगवार के चलते हुई एक हत्या में शामिल थे। सूत्रों की मानें तो वारदात को हिमांशु भाऊ ने अमेरिका से बैठकर प्लान किया था, और सोशल मीडिया पर इसका क्रेडिट भी लिया था।

शाहबाद डेरी में नंदू गैंग के दो गुर्गे घायल

एक और बड़ा ऑपरेशन दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शाहबाद डेरी इलाके में अंजाम दिया। यहां कुख्यात नंदू गैंग के दो शातिर शूटर विजय और सोमवीर को पुलिस ने एक एनकाउंटर के बाद धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, दोनों के पैरों में गोली लगी है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों के अनुसार, ये दोनों हाल ही में गैंगस्टर मनजीत महल के भांजे दीपक की हत्या में शामिल थे। 27 जून को बवाना इलाके में हुए इस हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। सुबह-सुबह जब दीपक अपनी 10 साल की बेटी के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी।

दीपक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक गोली उसकी बेटी के हाथ में भी लगी थी। पुलिस का कहना है कि दीपक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था। उसकी हत्या पूरी तरह से गैंगवार का हिस्सा थी और नंदू गैंग ने इसकी जिम्मेदारी ली थी।

एक्शन में दिल्ली पुलिस, गैंगस्टरों में मची खलबली

दोनों घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि दिल्ली पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है, और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। स्पेशल सेल और क्राइम ब्रांच की इन ताबड़तोड़ कार्रवाइयों से दिल्ली की गैंगवार चेन को तोड़ने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
बीजेपी के वोट बैंक में सेंध लगाने की तैयारी? अखिलेश यादव ने बताया 27 हजार वोटों का लक्ष्य
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
जमीन घोटाले के 7 करोड़ TMC खाते में जमा, CID का दावा- अभिषेक बनर्जी के PA ने खोले राज
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
दिल्ली SIR में अरविंद केजरीवाल और परिवार को EC का नोटिस, AAP ने उठाए सवाल
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
राहुल गांधी का आरोप- देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, बोले- छात्रों को नहीं चाहिए...
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
UCC के समर्थन में जीतन राम मांझी, बोले- ‘कानून के नजरिए से सब एक’, एक देश-एक कानून की पैरवी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
कैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर सलमान खान ने ट्रोलर्स को लताड़ा, बोले- फिल्मों में लौटेंगी तो फिर फिट हो जाएंगी
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
‘बिग बॉस 20’ में नहीं बिगड़ी सलमान खान की तबीयत, बोले- गलत तरीके से एडिट हुआ प्रोमो, काजी को समझाने के लिए किया था एक्ट
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
अमृतसर ASI हत्याकांड में बड़ा अपडेट, आरोपी दीपक सिंह पुलिस मुठभेड़ में ढेर; पाकिस्तान कनेक्शन का दावा
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
केतन को अपाहिज बनाने की थी पहले साजिश, फिर हत्या का प्लान; चार्जशीट में सिया-चेतन की कथित प्लानिंग के कई खुलासे
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर