न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिल्ली में पुतिन की सुरक्षा कड़ी, स्नाइपर, एंटी-ड्रोन और पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच राजधानी बनी अभेद्य किला

दिल्ली में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दो दिवसीय यात्रा के दौरान पांच-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, स्नाइपर और एंटी-ड्रोन तैनात, पीएम मोदी के साथ कार यात्रा, राजधानी बनी अभेद्य किला।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Dec 2025 9:36:12

दिल्ली में पुतिन की सुरक्षा कड़ी, स्नाइपर, एंटी-ड्रोन और पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे के बीच राजधानी बनी अभेद्य किला

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। उनका स्वागत स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पालम एयरपोर्ट पर किया। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर राजधानी के संवेदनशील क्षेत्रों को बहुस्तरीय सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, पुतिन की सुरक्षा के लिए जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 में अपनाए गए प्रोटोकॉल को दोहराया गया। इस दौरान सुरक्षा का मुख्य केंद्रबिंदु उनकी विशेष कार ऑरस सीनेट लिमोज़ीन रही, जिसे रोलिंग बंकर के नाम से भी जाना जाता है। यह कार रूस से विशेष रूप से यात्रा के लिए भारत लाई गई।

पीएम मोदी के साथ पुतिन की कार यात्रा

गुरुवार को एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब पुतिन ने अपनी कार की बजाय पीएम मोदी की सफेद फॉर्च्यूनर में बैठकर यात्रा की। उनके काफिले में सुरक्षा वाली सीनेट कार पीएम मोदी की कार के पीछे चलती रही।

ऑरस सीनेट रूसी वाहन निर्माता कंपनी ऑरस मोटर्स की लग्जरी कार है, जिसे विशेष सुरक्षा मानकों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इसमें स्पाइनर फायरिंग, आईईडी विस्फोट और केमिकल हमलों का सामना करने की क्षमता है। इसके अलावा, रन-फ्लैट टायर और आपातकालीन ऑक्सीजन आपूर्ति की भी सुविधा मौजूद है।

दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति पुतिन के आगमन से लेकर प्रस्थान तक पूरी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पांच-स्तरीय सुरक्षा ग्रिड लागू किया गया। इसमें भारत के विशेष आतंकवाद-रोधी बल और रूस की आंतरिक एजेंसियों के उन्नत प्रोटोकॉल शामिल हैं।

प्रत्येक होटल और कार्यक्रम स्थल पर विशेष नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। छतों पर स्नाइपर तैनात हैं, जिनके पास एआई तकनीक से लैस आधुनिक हथियार हैं। कार्यक्रम स्थलों के आसपास ड्रोन-रोधी प्रणालियां भी लगाई गई हैं।

रूस के राष्ट्रपति हवाई यात्रा के लिए इल्युशिन IL-96-300PU विमान का उपयोग करते हैं, जिसे फ्लाइंग क्रेमलिन भी कहा जाता है। यह चार इंजन वाला आधुनिक विमान है, जिसमें उन्नत कमांड सिस्टम और मिसाइल-रक्षा प्रणाली मौजूद है। साथ ही, विमान की सुरक्षा के लिए समान मार्गों पर उड़ान भरने वाले बैकअप जेट भी तैयार रहते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
सत्येंद्र जैन को कोर्ट से बड़ी राहत, दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में मिली जमानत
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
मंदिर जाने से पहले जमा करना होगा मोबाइल, तमिलनाडु के 52 मंदिरों में नया नियम लागू
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
‘स्कूल ठीक करो’ अभियान को सुप्रीम कोर्ट से झटका, राजस्थान-UP के सरकारी स्कूलों में बिना अनुमति एंट्री पर रोक जारी
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
प्रशांत किशोर का PM मोदी पर तंज, बोले- 2047 का विकसित भारत देखने के लिए कौन जिंदा रहेगा?
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
हल्द्वानी में ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर 24 दिन बाद भी FIR क्यों नहीं? खरगे ने जेपी नड्डा को लिखी चिट्ठी
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
जन्माष्टमी व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से रहें दूर? जानिए फलाहार से लेकर पारण तक के नियम
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
‘बंटवारा 1947’ का थिएट्रिकल सफर खत्म, दुनियाभर में 54 करोड़ पर सिमटी कमाई
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
क्या CJP भी राजनीति में उतरेगी? सौरभ दास ने केजरीवाल का नाम लेकर क्यों कही ये बात
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
‘हे बेबी’ की कहानी फिर आएगी पर्दे पर, 20 साल बाद सीक्वल हुआ कन्फर्म
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
Mivi One 5G की लॉन्च डेट तय, 24 सितंबर को आएगा कंपनी का पहला 5G स्मार्टफोन
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
रिया अहिर की बिग बॉस 20 में एंट्री, फेम के लिए प्रोटेस्ट करने के आरोपों पर दिया करारा जवाब
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
काली किशमिश भिगोकर खाएं या सीधे? जानें सेहत के लिए कौन सा तरीका है बेहतर
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बॉक्स ऑफिस पर बड़ी छलांग की तैयारी, पहले दिन 25 करोड़ तक पहुंचने का अनुमान
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी
मथुरा-वृंदावन नहीं जा पा रहे? दिल्ली के इन 6 मंदिरों में मनाएं जन्माष्टमी